{"_id":"685b0d5e002444f95209318d","slug":"daughters-of-karna-nagari-shine-in-manalis-adventure-camp-karnal-news-c-18-knl1008-676734-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मनाली के एडवेंचर कैंप में छाईं कर्ण नगरी की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मनाली के एडवेंचर कैंप में छाईं कर्ण नगरी की बेटियां
विज्ञापन
मनाली के एडवेंचर कैंप में छाईं कर्ण नगरी की बेटियां
- फोटो : मनाली के एडवेंचर कैंप में छाईं कर्ण नगरी की बेटियां
- पांच दिवसीय शिविर में सर्वश्रेष्ठ यूथ और उत्कृष्ट अनुशासित टीम का जीता पुरस्कार
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित एडवेंचर कैंप में कर्ण नगरी की बेटियों ने धाक जमाई। पांच दिवसीय शिविर के दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों में बेटियों ने सर्वश्रेष्ठ यूथ और उत्कृष्ट अनुशासित टीम का पुरस्कार जीता। सोमवार को विजेताओं के करनाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।
इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में महर्षि दयानंद राजकीय कन्या महाविद्यालय दादूपुर रोड़ान की टीम ने हिस्सा लिया था। महाविद्यालय की ओर से यूथ रेड क्रॉस काउंसलर प्रो. सतीश भारद्वाज ने बताया कि बीए की छात्रा ज्योति और वैशाली की टीम ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। हरियाणा रेड क्रॉस के महासचिव महेश जोशी एवं कैंप निदेशक रोहित शर्मा द्वारा छात्रा ज्योति को विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सर्वश्रेष्ठ यूथ का पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा महाविद्यालय की टीम को उत्कृष्ट अनुशासित टीम का खिताब मिला। प्राचार्या डॉ. अनीता जून ने इस उपलब्धि पर छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के एक छोटे से महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करना गर्व की बात है। ब्यूरो
इन गतिविधियों में लिया हिस्सा
शिविर में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की 25 टीमों के कुल 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। सभी प्रतिभागियों ने माउंटेन ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रेपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, जिप लाइनिंग, वैली क्रॉसिंग आदि में उत्साह से हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को मनाली, रोहतांग, सोलंग वैली, पारसा वॉटर फॉल तथा विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों की यात्रा का भी अवसर मिला।