फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Daughter was molested, murdered for protesting

Karnal News: बेटी से की थी छेड़छाड़, विरोध करने पर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Daughter was molested, murdered for protesting
मुलाना। रूकड़ी गांव में रंजिश के चलते युवक ने अपनी पत्नी के साथ खेतों में जा रहे अधेड़ आयु के व्यक्ति के सिर और मुंह पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी ने छुड़ाने की कोशिश की लेकिन वह उसे रोक नहीं पाई।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने मृतक की बेटी के साथ बदतमीजी की थी ,जिसकी शिकायत लेकर वो आरोपी के घर गए थे। तभी से वह उनके साथ रंजिश रख रहा था। मौके पर सीन ऑफ क्राइम और सीआईए की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में राजिन्द्र कौर निवासी रूकड़ी ने बताया कि वह घरेलू महिला है।
विज्ञापन

उसने बताया कि गांव में ही पड़ोस में मेरे मामा ससुर रुपलाल का परिवार रहता है। जिसके पास दो लड़के व एक लड़की है। जिनमें से बड़े लड़के का नाम प्रदीप (42 साल ) है। जोकि अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका व उसके मामा ससुर रूपलाल का परिवार मिल जुलकर रहते हैं। लेकिन दो तीन दिन पहले वह और उसकी लड़की अपने खेतों में घास काटने जा रहे थे। जब रास्ते में वे रास्ते में पहुंचे तो प्रदीप ने उसकी बेटी के साथ बदतमीजी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो प्रदीप ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घर आकर उन्होंने सारी बात अपने पति गुरनाम सिंह को बताई। जिसके बाद गुरनाम सिंह और राजिन्द्र कौर इसी बात को लेकर प्रदीप के घर गए। जहां जाने पर प्रदीप ने उनके साथ गालीगलौज की।

मंगलवार शाम को राजिन्द्र कौर और गुरनाम सिंह खेतों में चारा लेने जा रहे थे तो खेत के पास प्रदीप ने रंजिश रखते हुए अपने हाथ में ली लाठी से गुरनाम के सिर पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से गुरनाम सिंह खेत के गोहर में गिर गया। लेकिन प्रदीप ने गुरनाम सिंह के सिर व मुंह पर फिर भी कई वार किए। महिला ने अपने पति को बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन प्रदीप के आगे उसका बस नहीं चला। उधर गुरनाम सिंह के मुंह व सिर से काफी खून बहने लगा और वह मौके पर ही दम तोड़ गया। सूचना पाकर मुलाना पुलिस मौके पर पंहुची और शव का पोस्ट मार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed