फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dasharath had performed Ashwamedha Yajna to get a son: Kaushik

पुत्र प्राप्ति के लिए दशरथ ने कराया था अश्वमेध यज्ञ : कौशिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dasharath had performed Ashwamedha Yajna to get a son: Kaushik
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पंडित श्रीकृष्ण कौशिक ने कहा कि अयोध्या के राजा दशरथ की तीन रानियां थीं, कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी। पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ ने ऋष्यशृंग मुनि से अश्वमेध यज्ञ कराया। यज्ञ के फलस्वरूप अग्नि देव ने उन्हें दिव्य खीर प्रदान की, जिसे तीनों रानियों ने ग्रहण किया। समयानुसार भगवान श्रीराम ने कौशल्या के गर्भ से जन्म लिया, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म सुमित्रा से तथा भरत का जन्म कैकेयी से हुआ। श्रीराम के जन्म पर अयोध्या में उत्सव मनाया गया। सम्पूर्ण नगर दीपों और पुष्पों से सजाया गया था।

पंडित श्रीकृष्ण ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि द्वापर युग में मथुरा में कंस नामक अत्याचारी राजा का आतंक था। कंस की बहन देवकी का विवाह वासुदेव से हुआ था। आकाशवाणी द्वारा यह भविष्यवाणी हुई कि देवकी की आठवीं संतान कंस का वध करेगी। भयवश कंस ने देवकी और वासुदेव को कारागार में बंद कर दिया और एक-एक कर उनकी सात संतानों की हत्या कर दी। जब आठवीं संतान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया, तो उसी रात वासुदेव उन्हें लेकर गोकुल पहुंचे और यशोदा के गर्भ से जन्मी कन्या को लेकर वापस कारागार लौटे। इस प्रकार श्रीकृष्ण का बाल्यकाल गोकुल में नंद यशोदा की छत्रछाया में बीता। कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति रस में लीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed