{"_id":"67fd7ab12d3dc62f2e080f61","slug":"daily-report-of-daily-work-leave-and-course-will-have-to-be-given-daily-karnal-news-c-18-knl1008-623958-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दैनिक कार्य, छुट्टी और पाठ्यक्रम की रोजाना देनी होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दैनिक कार्य, छुट्टी और पाठ्यक्रम की रोजाना देनी होगी रिपोर्ट
Tue, 15 Apr 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
करनाल। राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों को अब अपनी अध्यापक डायरी एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। डायरी में कक्षा में पढ़ाया पाठ व करवाए कार्य का पूरा ब्योरा देना होगा। शिक्षकों को दैनिक कार्यों, छुट्टी व अन्य ड्यूटी की जानकारी भी विभाग को देनी होगी। पोर्टल पर शिक्षक डायरी अपडेट को लेकर शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। इधर, शिक्षकों में इस आदेश से रोष है।
आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई शिक्षक अवकाश, प्रशिक्षण या कार्यशाला में ही क्यों न हो, फिर भी अध्यापक को डायरी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके लिए शिक्षक प्रतिदिन डायरी लिखेंगे। डायरी में स्पष्ट, सटीक और सही जानकारी होनी चाहिए, जिसका निरीक्षण भी किया जाएगा। अधिकारी शिक्षकों की डायरी की निगरानी करेंगे। निर्देशानुसार प्राचार्य शिक्षकों की डायरी का हर सप्ताह सत्यापन करेंगे और त्रुटि मिलने या विवरण अधूरा होने पर वे प्रविष्टि को अस्वीकार भी कर सकते हैं।
शिक्षक डायरी पूरी तरह ऑनलाइन होगी और शिक्षकों को यह भरना अनिवार्य है। विभाग ने इसे शिक्षक डायरी नाम दिया है, जो एमआईएस पोर्टल पर है। इसके लिए निदेशालय की ओर से इसका लिंक भेज गया है। वहीं, डायरी अपडेट न करने वाले शिक्षकों को नोटिस के साथ विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। महीने के अंत में स्कूल प्राचार्य द्वारा सभी शिक्षकों द्वारा डायरी जमा करने के बाद विभाग में पूर्ण सत्यापन प्रमाणपत्र जमा करवाना होगा। समय-समय पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा डायरी अपलोड करने का कार्य भी जांचा जाएगा। दूसरे विद्यालय में शिक्षक की बदली होने पर पुराने विद्यालय की एंट्री हटाने के बाद ही नए विद्यालय की डायरी की एंट्री की जाएगी। उसकी डायरी अपडेट की जिम्मेदारी भी स्कूल मुखिया की होगी।
विज्ञापन
क्या होती है शिक्षक डायरी
शिक्षक डायरी ऐसी डायरी होती है, जिसमें शिक्षक अपनी कक्षाओं में होने वाली गतिविधियों, शिक्षण अनुभवों और विचारों को नोट करता है, जो शिक्षण प्रक्रिया में सुधार और विकास के लिए काम में प्रयोग किए जाते हैं। शिक्षक डायरी में शिक्षक अपने शिक्षण अनुभवों का विश्लेषण कर सकता है, जैसे कि क्या अच्छा रहा, क्या सुधार की आवश्यकता है और भविष्य में क्या बेहतर किया जा सकता है। डायरी शिक्षक को अपने शिक्षण कौशल और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए एक उपयोगी उपकरण प्रदान करती है।
कुरुक्षेत्र में लामबंध होंगे शिक्षक
शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन टीचर डायरी लिखने के आदेश गलत है। इसके विरोध में अब शिक्षक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के जिला अध्यक्ष डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि हसला एवं राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग के इस आदेश को अव्यवहारिक करार दिया है। 17 अप्रैल को इसके खिलाफ कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन करेंगे।
वर्जन-
शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल पर शिक्षक डायरी लिखने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसके लिए सभी स्कूल प्राचार्यों व मुखियाओं को आदेश दे दिए गए हैं। सभी अध्यापकों को शिक्षक डायरी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।
- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी।
--