फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cyclothon welcomed in Kutana village, message of de-addiction given

Karnal News: साइक्लोथॉन का कुताना गांव में स्वागत, नशा मुक्ति का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon welcomed in Kutana village, message of de-addiction given
- विधायक योगेंद्र राणा ने चलाई साइकिल, बोले- नशा युवाओं के भविष्य को कर रहा बर्बाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/मूनक/असंध। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही साइक्लोथॉन यात्रा 2.0 ने 17 अप्रैल को सुबह असंध हलका के कुताना गांव में प्रवेश किया। यात्रा का यहां पहुंचने पर असंध विधायक योगेंद्र राणा ने स्वागत किया और साइकिल चलाकर इसमें शामिल भी हुए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त यश जालुका ने उपस्थित जनों को नशा न करने की शपथ दिलाई।

विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि इस यात्रा से आमजन को महत्वपूर्ण संदेश मिल रहा है क्योंकि आज के समय में नशा प्रदेश के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। उन्होंने इस यात्रा का आमजन को संदेश देते हुए बताया कि नशे की वजह से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि हम सभी को नशा मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। यदि हमारे आस-पास कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है, तो हमें उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे सही मार्ग पर लाने में मदद करनी चाहिए। हम सब मिलकर नशे के खिलाफ एकजुट हो सकते हैं और अपने समाज को इस नशे की समस्या से मुक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति नशा नहीं करेगा। नशा व्यक्ति की सेहत और परिवार पर बुरा प्रभाव डालता है। हमें नशा मुक्ति के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने इस यात्रा को प्रदेश में नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान बताया जो एक स्वस्थ और नशा मुक्त समाज का निर्माण करने की दिशा में अग्रसर है। इस दौरान विधायक योगेंद्र राणा ने मूनक में साइकिल चला कर उपस्थित जन को नशा न करने की अपील की। मौके पर एसडीएम राहुल, राजेश सोनी, डीएसपी नायब सिंह एवं डीएसपी माहबीर सिंह, बीडीपीओ प्रशांत कुमार, अशोक छिकारा, नायब तहसीलदार स्नेहा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





साइक्लोथॉन यात्रा का करनाल में होगा रात्रि ठहराव

हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ साइक्लोथॉन ने वीरवार को कुताना गांव में 10 बजे प्रवेश किया। कुताना से मूनक तक 10 किलोमीटर साइकिल चलाकर विधायक योगेंद्र राणा इस यात्रा में शामिल हुए। अब मूनक व गगसीना होती हुई इस यात्रा का करनाल में रात्रि ठहराव होगा। साइक्लोथॉन के टीम लीडर अशोक कुमार के समक्ष ग्रामीणों ने लोटे में नमक डालकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने में सहयोग किया। उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं व अधिकारियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।





नशा या इसमें संलिप्त व्यक्ति की 1933 पर दें सूचना

पुलिस उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि इस अभियान में सबके सहयोग की आवश्यकता है और अगर कोई व्यक्ति नशा करता है या इसमें संलिप्त है तो इसकी सूचना भारत सरकार के पोर्टल मानस पर या हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। साइक्लोथॉन यात्रा कुताना, मूनक, गगसीना, स्टौंडी, बड़ौता, घोघड़ीपुर से होते हुए करनाल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed