{"_id":"66a1b262c5cf2574d706c5a7","slug":"cyclist-dies-in-accident-karnal-news-c-18-knl1008-437297-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
करनाल। नीलोखेड़ी में एक प्राइवेट स्कूल बस चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। साइकिल सवार सुबह दूध लेने के लिए डेयरी पर जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
नीलोखेड़ी निवासी कर्मबीर ने बताया कि उसके पिता बलबीर सुबह करीब छह बजे साइकिल पर सवार होकर दूध लेने के लिए चोपड़ा डायरी की तरफ निकले थे। इसी दौरान वह भी किसी काम से घर से निकला था। उसी दौरान उसके पिता कॉलेज के पास पहुंचे थे कि आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बस चालक ने उसके पिता की साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। वह दौड़कर पिता के पास पहुंचा तो उनके सिर से खून निकल रहा था। राहगीरों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल नीलोखेड़ी लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद वह उन्हें करनाल के अस्पताल में लेकर गया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संवाद