फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth Drown in water tank in Karnal of Haryana

Karnal: पार्टी करने के बाद तीन युवक पानी के टैंक पर चढ़े, गिरने से एक की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

Sat, 18 Feb 2023 06:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 06:49 PM IST
सार

रेलवे लाइन के पास पार्टी करने के बाद तीन युवक पानी के टैंक पर चढ़े थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई करते हुए थाने में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Youth Drown in water tank in Karnal of Haryana
drowning - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के करनाल में रेलवे स्टेशन के पास पार्टी करने के बाद तीन युवक पानी के टैंक पर चढ़ गए। इसी दौरान एक युवक की टैंक में गिरने से मौत हो गई। जबकि उसके साथी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी के टैंक में से युवक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, परिजनों का आरोप है कि उसके ही दोस्तों ने धक्का देकर युवक की हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई करते हुए थाने में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


तरावड़ी थानाक्षेत्र के दयानगर निवासी रवि की उम्र करीब 28 साल थी। वह मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार युवकों ने पहले रेलवे लाइन के पास पार्टी की। उसके बाद तीनों युवक तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास पानी के टैंक पर चढ़ गए। इसी दौरान रवि पानी की टैंक के अंदर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, परिजनों ने मृतक युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उसके दोस्तों ने धक्का देकर पानी के टैंक में गिरा दिया। उधर, पुलिस ने भी 174 की कार्रवाई करते हुए फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी थाने के आईओ महेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक के साथ जो युवक थे। थाने में बुलाकर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वह नशे में थे और अचानक युवक का पैर फिसल गया। वह पानी के टैंक में गिर गया। अस्पताल में रवि को उसके दोस्तों ने भर्ती कराया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed