फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two miscreants robbed a petrol pump worker in Karnal of Haryana

करनाल: मोटरसाइकिल से धक्का देकर बुजुर्ग पेट्रोल पंप कर्मी से दो बदमाशों ने लूटे 5.20 लाख रुपये

Mon, 11 Apr 2022 08:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 08:05 PM IST
सार

बैंक कर्मी पेट्रोल पंप पर शनिवार व रविवार को हुई सेल के करीब 5 लाख 20 हजार रुपये कैश बैग में डालकर दोपहर बाद वह कोऑपरेटिव बैंक कुंजपुरा में जमा करवाने के लिए जा रहा था। 

विज्ञापन
Two miscreants robbed a petrol pump worker in Karnal of Haryana
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल में गांव डबरी के समीप एक पेट्रोल पंप कर्मी को धक्का देकर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाश 5.20 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पेट्रोल पंप मालिक व पुलिस को दी। कुंजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाली है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला है। गांव नगला मोड़ पर बंसी वाला पेट्रोल पंप पर एक 65 वर्षीय व्यक्ति रोशन लाल नौकरी करता है। रोशन लाल ने बताया कि पेट्रोल पंप पर शनिवार व रविवार को हुई सेल के करीब 5 लाख 20 हजार रुपये कैश बैग में डालकर दोपहर बाद वह कोऑपरेटिव  बैंक कुंजपुरा में जमा करवाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


बैग को उसने मोटर साइकिल के हैंडल पर लटकाया हुआ था। जब वह गांव जम्मू खाला से डबरकी गांव के बीच पहुंचा तो पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। जिस पर उसने मोटरसाइकल की रफ्तार कुछ धीमी की तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया। इसी बीच धक्का-मुक्की कर बदमाश उसकी  मोटरसाइकिल पर लटका बैग उससे छीन कर फरार हो गए। बैग में 5 लाख 20 हजार रुपये नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग पेट्रोल पंप कर्मी रोशन ने बताया कि बदमाशों ने उसे धक्का देकर मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया था और उन्होंने मोटरसाइकिल से नोटों से भरा बैग भी उतार लिया था। इस दौरान उसने एक बदमाश की टांग को पकड़ा था ताकि वह भाग न पाए लेकिन उन्होंने उसे घसीट दिया और उसके हाथ पांव पर चोट लग गई। जिस कारण वह उन बदमाशों को रोक नहीं सकता।

पेट्रोल पंप के मालिक का कहना है कि इस वारदात में उसके किसी पेट्रोल पंप कर्मी का हाथ हो सकता है। क्योंकि किसी को नहीं पता था कि रोशन रुपये जमा कराने के लिए बैंक की ओर जा रहा है। रोशन लाल ने पेट्रोल पंप कर्मी की वर्दी भी नहीं पहनी हुई थी। इससे उसे शक है कि पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा ही इस बात को किसी को बताया है तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

 

पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की अलग अलग टीमें आरोपियों की तलाश के सुराग जुटा रही है। -हिमाद्रि कौशिक, एएसपी करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed