फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two killed in a fight between two groups in Gharaunda of Karnal

Karnal Breaking News: घरौंडा में ढाबे पर खाना खाते समय झगड़ा, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल

Mon, 10 Oct 2022 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 11:14 PM IST
सार

सोमवार की रात साढ़े दस बजे खाना खाते समय शोर मचाने से मना करने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में विवाद को लेकर घरौंडा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। 

विज्ञापन
Two killed in a fight between two groups in Gharaunda of Karnal
घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आपातकालीन कक्ष में मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घरौंडा में सोमवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे एक ढाबे पर खाना खाते समय कुछ युवकों में आपस में झगड़ा हो गया। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को ललकारा तो खाना खाते समय एक युवक बोल पड़ा। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने नुकीले हथियारों और खाली बोतलों से हमला कर दिया। जिसमें दो दोस्त युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया है।

विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों शवों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। घायल को घरौंडा चिकित्सालय में ले जाया गया। बाद में घायल को पुलिस अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


घरौंडा की भोला कॉलोनी निवासी मनीष (27) और उसका भाई चंद्र पाल उर्फ बिट्टू ने अराईपुरा रोड स्थित पंजाबी ढाबे पर खाना खाने का प्लान बनाया तो मनीष ने अपने दोस्त अराईपुरा गांव निवासी नीरज (30) को भी फोन करके बुला लिया। ये तीनों ही युवक खेतीबाड़ी का काम करते हैं। बताते हैं कि तीनों साथ ही करीब रात 10 बजे घर से कुछ ही दूरी पर स्थित ढाबे के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबे पर पहुंचे तो खाना खाने लगे। बताते है कि ढाबे पर पहले से ही आठ दस युवक एक साथ खाना खा रहे थे। जो खाते पीते समय शोर शराबा भी कर रहे थे। तभी किसी ने उन्हें शोर न करने के लिए टोका तो उनमें से कुछ युवक ढाबे की दूसरी साइड में आकर पूछा कि कौन बोला था। जब कोई नहीं बोला तो युवकों ने दबंगई के साथ पूछा।

बताते है कि इसी दौरान चंद्रपाल बोल पड़ा कि मैं बोला, बता क्या करेगा। इस पर युवक ने चंद्रपाल पर खाली बोतल से हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़े नीरज व मनीष को भी युवकों ने पकड़ लिया और ताबड़तोड़ खाली बोतले तोड़कर व नुकली चीजों से प्रहार करने शुरू कर दिए। दोनों युवकों के शरीर पर कई कई घाव बन गए।

जिससे यहां खून की धार बह निकली। ढाबे पर अफरा तफरी मच गई, जो जहां था, वहीं से भाग निकला। आरोपी हमलावर भी मौके से भाग निकले। हमलावर भी घरौंडा के ही बताए जा रहे हैं। बताते है कि कुछ ही देर बाद नीरज और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रपाल भी घायल हो गया। 

सूचना मिलने पर घरौंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी मनोज कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तीनों को घरौंडा राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां नीरज व मनीष को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल चंद्रपाल की मरहम पट्टी करके करनाल रेफर कर दिया गया। 


घरौंडा के अराईपुरा रोड स्थित ढाबे पर दो पक्षों में खाना खाते समय झगड़ा हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, एक युवक घायल हो गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -दीपक, एसएचओ घरौंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed