फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   To investigate the attack on the police uniform opened, Grunda

जांच के लिए गई पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी

Thu, 01 Dec 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 01 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
To investigate the attack on the police uniform opened, Grunda
प्रतिकात्मक - फोटो : प्रतिकात्मक
गांव अराईपुरा में सरपंच की शिकायत पर मामले की जांच को लेकर गांव पहुंची पुलिस पर करीब आधा दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया और पुलिस कर्मियों की वर्दियां भी फाड़ दी। पुलिस के साथ मारपीट होते देख भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और बीच-बचाव किया। दोनों पुलिस कर्मियों का मेडिकल करवाकर चार महिलाओं सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


गांव अराईपूरा के सरपंच महेंद्र सिंह ने गत रोज पुलिस में शिकायत दी थी कि गांव के कुछ लोग शिव मंदिर के शौचालयों को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद बुधवार की अलसुबह लगभग सात बजे एएसआई सुंदर सिंह और चरण सिंह मामले की जांच करने के लिए गांव में पहुंचे, तो पूछताछ के दौरान ही महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ डाली। पुलिस पर हमला होते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंचे कार्यकारी थाना प्रभारी शमशेर सिंह अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचें और घायल पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरौंडा में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के मेडिकल के बाद पुलिस ने अराईपूरा निवासी संजय, साहब सिंह, बिरमो देवी पत्नी मदन सिंह, ज्योति पत्नी नरेंद्र सिंह, मोनिका पत्नी मनोज कुमार, नीलम पत्नी संजय व मदन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी राजबीर यादव ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर दो एएसआई जांच के लिए गए थे। मामले की जांच के दौरान हमलावरों ने दोनों एएसआई पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों के मेडिकल के बाद केस दर्ज कर छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed