फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thieves keep stolen licensed gun and cartridges outside same house in Karnal

Karnal: पांच दिन पहले चोरी की थी बंदूक व कारतूस, घर के बाहर बोरी में लपेट कर रख गए वापस

Fri, 14 Oct 2022 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 03:55 PM IST
सार

प्रेम नगर निवासी सतेंद्र शर्मा की पत्नी ट्रेजरी ऑफिसर है जो करीब पांच माह पहले अपने बच्चों से मिलने के लिए कनाडा गए हुए थे। उन्हें नौ अक्तूबर घर वापस आना था तो रिश्तेदारों को फोन कर घर की सफाई के लिए बोला था।

विज्ञापन
Thieves keep stolen licensed gun and cartridges outside same house in Karnal
करनाल में घर के बाहर से बरामद कारतूस और बंदूक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

करनाल के राम नगर थाना क्षेत्र के जिस घर से पिछले रविवार को चोरों ने लाइसेंसी बंदूक, कारतूस, सोने-चांदी और नकदी चोरी की थी। उसमें से चोर बंदूक व कारतूस को बोरी में लपेट कर उसी घर के बाहर रख कर फरार हो गए। घटना सूचना मिलते ही राम नगर थाना क्षेत्र पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


प्रेम नगर निवासी सतेंद्र शर्मा की पत्नी ट्रेजरी ऑफिसर है जो करीब पांच माह पहले अपने बच्चों से मिलने के लिए कनाडा गए हुए थे। उन्हें नौ अक्तूबर घर वापस आना था तो रिश्तेदारों को फोन कर घर की सफाई के लिए बोला था। जब रिश्तेदार घर की सफाई के लिए पहुंचे तो चोरी की घटना का पता लगा। इसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। इसमें मकान मालिक सतेंद्र शर्मा ने लाखों रुपये, सोने-चांदी के गहने सहित लाइसेंसी बंदूक और कारतूस चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। 
विज्ञापन


घर के बाहर ही मिली बंदूक 
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे चोर उसी घर के बाहर बोरी में लपेट कर बंदूक को छोड़ गए है जिस घर के अंदर से बंदूक और लाखों रुपयों की चोरी की थी। अब पुलिस ने प्रेम नगर में आने जाने वाले प्रत्येक सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर देख रही है। इससे बंदूक और कारतूस को यहां रखने वालों का पता लग सकें। सतेंद्र ने बताया कि जिस समय घर से बंदूक चोरी हुई, तब बंदूक तीन हिस्सों में बंटी हुई थी लेकिन जब मिली वह पूरी तैयार हुई मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम नगर में रविवार को चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोर लाखों रुपयों, सोने-चांदी के गहने सहित लाइसेंसी बंदूक व कारतूस को भी चोरी करके ले गए थे लेकिन शुक्रवार सुबह बंदूक को बोरी में लपेट कर उसी घर के बाहर छोड़ गए है। 13 में से चार कारतूस आरोपियों ने चलाए हुए हैं, नौ कारतूस बचे हुए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों का खंगाल रही है। जिससे चोरों की कुछ जानकारी हासिल हो सकें। - जगबीर सिंह, थाना प्रभारी, रामनगर, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed