चुन्नी से गला घोंटकर बेटी की हत्या, पिता गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरित्र पर शक के चलते करनाल जिले के घरौंडा के हरिजन मोहल्ले में एक कलयुगी बाप ने अपनी ही बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। लड़की का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर परिवार में नाराजगी थी। बार-बार मना करने भी पर भी जब लड़की नहीं मानी तो उसका पिता आपा खो बैठा और लड़की का चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही डीएसपी, एफएसएल, पुलिस थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हनुमान मंदिर के पास हरिजन मोहल्ले में रहने वाला रामफल मजदूरी करता है। उसकी 18 साल की लड़की 12वीं कक्षा तक पढ़ने के बाद घर पर ही रह रही थी। इस दौरान उसका एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। इस पर परिवार के सदस्यों ने नाराजगी जताई, पर बार बार मना करने पर भी लड़की नहीं मानी और लड़की ने उसी लड़के से शादी करने की बात कही। रविवार की सुबह भी उनके घर में इसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। पिता ने अपने होश खो दिए और बेटी के गले में पड़ी चुन्नी से ही गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। शोर सुनकर लड़की की मां मौके पर पहुंची तक तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश लोहान, एफएसएल टीम, थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रामफल ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी ही पुत्री की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की मां नन्ही देवी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पूछताछ जारी है।