फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The bike hit the truck, killing two people, Karnal

ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, दो लोगों की मौत

Tue, 11 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 11 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
किरमिच रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही जिला करनाल के गांव संगरौली के रहने वाले थे। हादसा इतना भीषण था कि एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरे की पीजीआई जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजू (35) और प्रेम (50) बाइक पर सवार होकर दशहरे के लिए कुरुक्षेत्र से कुछ सामान खरीदने के लिए आ रहे थे। वह सुबह ही घर से निकले और लगभग सात बजे एसकेएस स्कूल के समीप पहुंचे  ही थे कि एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक सामने से जा रहा था और जैसे ही बाइक को पार करने लगा तो उन्हें साइड मार दी।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सड़क पर जाने वाले लोग उनकी मदद के लिए आए। हादसे में प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में रखा गया तो वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरे की खुशियां मातम में बदली
बाइक सवार सुबह घर से दशहरे के लिए सामान लेने के लिए निकले थे पर रास्ते में हादसे का शिकार हो गए एक और जहां परिवार दशहरे की खुशियां मना रहा था अचानक हादसे की खबर मिलने पर उनके परिवार शोक में डूब गए जबकि पूरे गांव मेें मातम छाया है।


परिवार का इकलौता सहारा था राजू
राजू परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी उम्र लगभग 35 साल थी। वह हर रोज कुरुक्षेत्र मजदूरी के लिए आता था जिसके सहारे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र लगभग 7 साल और सबसे छोटा बेटा एक साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed