{"_id":"42a35e6f69e778d3ba8a12fb882aad13","slug":"student-knife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरे बाजार छात्रा को चाकू दिखाकर बोला, जहां मिलेगी वहां मार दूंगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरे बाजार छात्रा को चाकू दिखाकर बोला, जहां मिलेगी वहां मार दूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी निकेतन के बाहर एक कॉलेज छात्रा को एक बाइक सवार युवक ने चाकू से मारने की धमकी दे डाली। सरेबाजार छात्रा से न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि चाकू दिखाकर कहा कि जहां मिलेगी वहीं मार डालूंगा। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकजुट हुए तो आरोपी युवक भाग गया।
विज्ञापन
नजदीक बस स्टैंड चौकी के राइडर के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। महिला थाना की डीएसपी सुरेंद्र कौर ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
चोरपुरा गांव वासी एक छात्रा ने महिला थाना में शिकायत दी कि उसको बड़ा गांव का एक लड़का दो साल से परेशान कर रहा है। इसकी शिकायत पुलिस को पहले कर चुके हैं, लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। बुधवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास एक लड़का मोटरसाइकिल पर आया।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक ने चाकू से मारने की कोशिश की, जो भीड़ को देखकर भाग गया। महिला थाने को दी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि धमकी दी है कि जहां मिलेगी जान से मार दूंगा। मेरे साथ गाली गलौच की। छात्रा ने अपने पिता को मोबाइल पर बातचीत करके बुलाया और महिला थाना में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
छात्रा ने बताया कि वह पहले दयाल सिंह कॉलेज में पढ़ती थी, तभी से वह परेशान कर रहा है। अब वह नारी निकेतन के पास एक सेंटर में पढ़ती है। दूसरी तरफ राइडर पर आए दोनों कर्मचारियों ने छात्रा से बातचीत की और उन्हें डरने की बात न कहकर हौसला बढ़ाया। राइडर कर्मचारी छात्रा को लेकर थाने में पहुंचे और छात्रा से पूछताछ की। इस मामले में डीएसपी सुरेंद्र कौर ने कहा कि मामला गंभीर है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।