फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   srpanch-or-brother-akrmn

बरास खुर्द के सरपंच व उसके भाई के घर पर दबंगों का हमला

Thu, 03 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Thu, 03 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
निसिंग। पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार देर रात्रि गांव के ही कुछ दबंग युवकों ने बरास खुर्द के सरपंच महिंद्र पाल व उसके भाई के घर पर हमला कर ईंटें बरसाई। इसमें दो महिलाओं सहित पांच घायल हो गए। घायलों को देर रात्रि निसिंग के सरकारी अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरपंच महिंद्र पाल व उसके भाई जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव बरास के दर्जनों युवकों ने आकर उनके घर पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंनेे जगदीश पत्नी बबली के साथ हाथापाई भी की। जगदीश का आरोप है कि करीब 10 बजे गांव के ही दर्जनों युवक मोटरसाइकिलों पर शराबी हालत में सवार होकर उनके घर आए और जिन्होंने ईंटें बरसानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने सरपंच के घर का दरवाजा भी तोड़ा। आरोप है कि सभी युवक हथियारों से लैस थे। घटना में जगदीश की पत्नी बबली व उसका पुत्र रिंकू व सोनू, सतीश की पत्नी राजो व मनजीत को चोटें आई। जगदीश व महिंद्र पाल सरपंच का आरोप है कि इससे पूर्व बीती 22 अक्टूबर को भी इन ही युवकों ने झगड़ा किया था। सरपंच बनने के बाद आरोपी उनसे खुन्नस रखते हैं। उधर, वारदात की सूचना मिलने पर रात को ही निसिंग थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सरपंच के भाई जगदीश का आरोप है कि गांव के ही युवक और अन्य हमलावरों में शामिल थे। निसिंग थाना प्रभारी राजकुमार का कहना है कि मौके पर रात को पुलिस गांव में पहुंची थी। जांच के बाद मामला दर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

------
मंदिर में बकरी जाने को लेकर विवाद
उधर, इंद्री के गांव जड़ौली के शिव मंदिर में बकरी के चले जाने को लेकर दो समुदायों में फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट भी हुई, हालांकि गांव के मौजिज लोगों ने मामले को शांत कराया। हालांकि, दोनों पक्षों की तरफ से लोग लाठियां उठाकर आ गए थे और बड़ा तनाव फैल गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम को गांव के ही एक परिवार की बकरी शिव मंदिर में चढ़ गई तो इस बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष के लोग लाठियां लेकर आए गए और मारपीट शुरू हो गई। इसमें चार से पांच लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि, गांव के मौजिज लोगों ने मामले को शांत किया। कुंजपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि थाने में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed