फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sprint running mate killed, murder, karnal

फर्राटा चलाकर दोस्त को मार डाला

Thu, 07 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 07 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sprint running mate killed, murder, karnal
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला

पोल्ट्री क्षेत्र में एक छात्र की दोस्त ने ही तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फर्राटा (पंखा) चलाकर आरोपी ने वार किये, ताकि उसकी किलकारी की आवाज कोई सुन न सकें। छात्र का शव पड़ोस में ही आरोपी के घर से मिला है। पुलिस ने वार्ड नंबर छह वासी मन्नु के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस को बुधवार सुबह हत्या की सूचना मिली और डीएसपी कुशलपाल सिंह, चौकी इंचार्ज कंवरपाल राणा तथा एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया। शव कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी मन्नु को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

विज्ञापन


पीड़ित सुभाष चंद्र ने बताया कि उसके लड़के सोनू (15) ने दसवीं की परीक्षा दी थी। वह मंगलवार को नहाने के बाद बाहर गया था। इसके बाद उसने अपने लड़के को पड़ोसी युवक मन्नु के साथ मार्केट में देखा था। दोनों दोस्त थे और अक्सर साथ रहते थे। देर रात तक सोनू के घर न आने पर परिवार के लोगों ने सभी जगह ढुंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद जब एक पड़ोस के घर में जाकर देखा तो दरवाजा बंद था और अंदर पंखा चल रहा था।
विज्ञापन


परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खोल कर देखा कि उनके लड़के सोनू का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा था। उस पर कपड़े व रजाई डाली हुई थी और गले पर तेजधार हथियार के वार थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवक ने उनके लड़के की घर पर बुलाकर हत्या कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी कंवरपाल सिंह कहना है कि इस मामले में आरोपी मन्नु के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्राटा पंखा चलाकर दिया वारदात को अंजाम
सोनू के पिता सुभाषचंद्र ने बताया कि रात होने पर जब सोनू घर नहीं लौटा तो उसने अपने बेटे अमित को मन्नु के घर में पता लगाने के लिए भेजा। मन्नु घर में अकेला रहता था और दरवाजा बाहर से बंद था। उसके भाई ने दो तीन चक्कर लगाए, लेकिन दरवाजा बंद होने पर वापस लौट आया। रात बारह बजे वह स्वयं मन्नु के घर पहुंचा तो अंदर से फर्राटा पंखा चलने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा बंद था और जब उसने दरवाजा धकेला तो खुल गया। वहां देखा तो सोनू का शव खून से लथपथ पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed