फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Son stabbed parents and brother with knife In Karnal, dispute over eviction from property

Karnal: बेटे ने मां-बाप और भाई को चाकूओं से गोंदा, चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने को लेकर था विवाद

Sat, 21 Oct 2023 11:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 21 Oct 2023 11:30 AM IST
सार

मोहिउद्दीनपुर निवासी लक्ष्मण दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके तीन बेटे है। जिनमे नरेंद्र, सुधीर और अश्वनी और एक बेटी सुमन है। आरोप है कि नरेंद्र का पिता के साथ लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते पिता ने बेटे को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया। इसी बात को लेकर उसने परिवार पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Son stabbed parents and brother with knife In Karnal, dispute over eviction from property
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करनाल के सदर थाना क्षेत्र में सिरफिरे बेटे ने चाकू से मां-बाप और भाई को लहूलुहान कर दिया। भाई अश्वनी के चार जगह चाकू से वार किए गए। बीच-बचाव में मां को भी आरोपी बेटे ने नहीं बख्शा। तीनों को चाकू मारने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मोहिउद्दीनपुर निवासी लक्ष्मण दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके तीन बेटे है। जिनमे नरेंद्र, सुधीर और अश्वनी और एक बेटी सुमन है। आरोप है कि नरेंद्र का पिता के साथ लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते पिता ने बेटे को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया। 20 अक्तूबर को पिता जब घर पर आया तो उसका भाई और बड़ा बेटा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। आरोपी नरेंद्र ने पिता पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन


बीच-बचाव नरेंद्र की पत्नी ने सुनद्री देवी बीच-बचाव में आई तो बेटे ने मां को भी नहीं बख्शा औश्र चाकू से वार कर दिया। इसके बाद भाई अश्वनी मां-बाप को बचाने के लिए दौड़ा तो उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। पेट, सिर और शरीर के अन्य स्थानों पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। लोगों ने मामले को बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed