{"_id":"12aaf2b5c3ce0dd36fbe4647d8127a3e","slug":"rape-case-asked-for-the-agreement-worth-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार केस में समझौते के लिए मांगे लाखों रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार केस में समझौते के लिए मांगे लाखों रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार के मामले में समझौता कराने के लिए 4 लाख रुपये लेते हुए दंपति को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस को परमवीर ने सूचना दी थी कि बलात्कार के मामले में एक दंपत्ति ने समझौते के लिए उससे 8 लाख रुपये मांगे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद दंपत्ति ने 4 लाख रुपये में समझौते की हामी भर दी है। सूचना मिलने के बाद दंपत्ति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई। बुधवार देर शाम मंगलौरा गांव के पास जैसे ही नोकेंद्र व उसकी पत्नी सुनीता शिकायतकर्ता से 4 लाख रुपये लेने लगे तो पुलिस टीम ने दोनों को रंगे हाथ धर दबोचा।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि इसी दंपत्ति ने शिकायतकर्ता पर बलात्कार का केस दर्ज कराया था। इससे पहले भी बलात्कार के मामले में समझौता करते हुए कई मामले में पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दंपत्ति को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन