{"_id":"573386274f1c1b3741919d82","slug":"police-clashed-in-front-of-the-two-sides-clashed-fiercely-gone-poles-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले डंडे बिंडे, आठ घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले डंडे बिंडे, आठ घायल
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 12 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार दोपहर को गांव स्टौंडी के दो पक्षों में जमकर डंडे बिंडे चले। इसमें एक पक्ष के पांच लोग और दूसरे के तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान अस्पताल चौकी पुलिस तमाशबीन बनी रही और घायलों के परिजनों ने पुलिस को पब्लिक के बीच में खरी-खरी सुनाई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। झगड़े का कारण गांव में छेड़छाड़ का मामला है।
विज्ञापन
बुधवार को गांव स्टौंडी के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें सोमराज व नरेंद्र घायल हो गए। इनका मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे तो यहां पर भी दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में डंडे बिंडे चले। इसमें एक पक्ष के पांच लोग सोमराज, नरेंद्र, अमित, अजय, अमन घायल हो गए। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हैं। घायल अमन ने बताया कि अस्पताल में जब झगड़ा हुआ तब अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर थी।
विज्ञापन
पुलिस को उन्होंने बचाव की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने ड्यूटी न होने के कारण बीचबचाव नहीं कराया। मामला शांत होने पर जब पुलिस कर्मचारी सुरेंद्र मौके पर पहुंचे तो पीड़ितों ने इसको खरी-खरी सुनाई और वह पीड़ितों को जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद अस्पताल में एक घंटे के बाद फिर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके से कई युवकों को उठाकर ले गई। घायल नरेंद्र ने बताया कि बुधवार को गांव में उनका दूसरे गुट के लोगों से झगड़ा हो गया था। इसमें उन्होंने नरेंद्र, सोमराज को चोट मार दी थी। जब मेडिकल करवाने आये उसमें अमित व अजय को घायल कर दिया। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकुमार रंगा का कहना है कि दोनों पक्षों ने शिकायत की है। मामले की जांच चल रही है। अस्पताल में भी दोनों गुट भिड़ गए थे।
विज्ञापन