फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Opposition to stop the workers from working, the shoot-out shot on the Sarpanch, Karnal

मजदूरों को काम करने से रोकने का विरोध किया तो सरपंच पर चलाई गोली

Fri, 02 Jun 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 02 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Opposition to stop the workers from working, the shoot-out shot on the Sarpanch, Karnal
मजदूरों को काम करने से रोकने का विरोध किया तो सरपंच पर चलाई गोली - फोटो : Amar Ujala

गांव रंगरूटीखेड़ा में मनरेगा के तहत काम पर लगे मजदूरों को रोकने के बाद जब सरपंच ने विरोध जताया तो युवक ने उस पर गोली चला दी। इससे सरपंच और एक बुजुर्ग घायल हो गया। घायलों को असंध के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें करनाल कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर अस्पताल में बवाल काटा। महिलाओं ने आरोपी पर छेड़छाड़, जातिसूचक शब्द बोलने सहित गाली गलौच करने और महिलाओं के कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद विवाद बढ़ता देख असंध डीएसपी दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया।

विज्ञापन


रंगरूटीखेड़ा गांव के सरपंच अवतार सिंह ने बताया कि गांव में तालाब की खुदाई को लेकर मनरेगा का काम चल रहा है। इसमें दर्जनों महिला व पुरुष काम कर रहे हैं। वीरवार सुबह जब सभी लोग तालाब में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही कुलबीर सिंह वहां पहुंच गया। आरोपी ने सभी को काम बंद करने की धमकी दी। परंतु किसी ने काम बंद नहीं किया। जब काम बंद नहीं किया तो आरोपी ने महिलाओं के साथ मारपीट व छेड़छाड़ शुरू कर दी। सरपंच ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मजदूरों को जातिसूचक शब्द बोलकर गालियां भी दीं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा तो कुलबीर ने उस पर देसी कट्टा तानकर फायरिंग कर दी। बचाव के दौरान गोली उसके हाथ पर लग गई। इससे उसके पास खड़ा एक बुजुर्ग भी घायल हो गया। जब आरोपी कुलबीर ने दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया तो आरोपी के पिता ने उससे देसी कट्टा छीन लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद मनरेगा में मजदूरी करने वाली महिलाएं अस्पताल पहुंचीं। वहां आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा। महिलाओं ने कहा कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह सड़क जाम करने पर मजबूर होंगी। सूचना मिलते ही डीएसपी दलबीर सिंह अस्पताल पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ही महिलाएं शांत होकर गांव लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश के चलते चलाई गोली
सरपंच के बड़े भाई मेजर सिंह ने बताया कि कुलबीर सिंह चुनाव के समय से ही उनसे रंजिश कर रहा है। चुनाव का परिणाम आने के बाद भी उसने उनके साथ झगड़ा किया था। आरोपी कई बार उसके भाई अवतार सिंह सरपंच को जान से मारने की धमकी दे चुका है। मेजर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले ही असंध थाने में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।


गांव रंगरूटीखेड़ा में गोली चलने की सूचना मिली थी। गांव के सरपंच अवतार सिंह ने गांव के ही कुलबीर पर गोली मारने और गांव की महिलाओं ने भी आरोपी पर छेड़छाड़, जातिसूचक शब्द, गाली गलौच व महिलाओं के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। एक महिला की डॉक्टरी करने के आदेश भी दिए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
-दलबीर सिंह, डीएसपी असंध

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed