फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Newly married woman absconds in Karnal of Haryana

नवविवाहिता फरार: वैलेंनटाइन डे पर हुई शादी, 43वें दिन ससुरालियों को बेहोश कर सोने-चांदी के गहने व दो लाख ले गई

Sat, 30 Mar 2024 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 08:34 PM IST
सार

ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए थे। पीड़ित पति थाने पहुंचा और पुलिस  शिकायत में दर्ज कर तलाश कर रही। 14 फरवरी 2024 को घरौंडा के युवक और पानीपत की युवती ने धूमधाम से विवाह रचाया था।

विज्ञापन
Newly married woman absconds in Karnal of Haryana
सांकेतिक तस्वीर जेवरात और नकदी लेकर भागी नवविवाहिता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के करनाल के घरौंडा में शादी के 43वें दिन एक नवविवाहिता परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से 46 तोले सोने-चांदी के गहने, कीमती सामान और दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। अगले दिन जब ससुरालियों का नशा उतरा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घर से नवविवाहिता नदारद मिली और सोने-चांदी के गहने व नकदी गायब मिली। मामले में पीड़ित पति की ओर से नवविवाहिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


अलीपुर खालसा गांव निवासी अश्वनी कुमार ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 14 फरवरी (वैलेंटाइन-डे) 2024 को उसकी शादी किरण पुत्री नरेश निवासी करहंस गांव जिला पानीपत के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के 43वें दिन यानी 28 मार्च को उसकी पत्नी किरण ने उसे व उसके परिजनों को खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिससे सभी बेहोश हो गए। इससे पहले पत्नी किरण ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे और फिर नकदी-आभूषण लेकर फरार हो गई। घर से छह तोले सोने के और 40 तोले चांदी के आभूषण तथा दो लाख की नकदी भी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों के अनुसार, नशे के कारण उनकी आंखें अगले दिन सुबह खुली तो किरण घर से फरार मिली। उन्होंने अपने स्तर से हर जगह किरण की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर नवविवाहिता के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


सदमे में ससुराली, अकेले की वारदात या और भी थे शामिल ?
पीड़ित परिजनों के अनुसार, शादी के बाद सब कुछ सामान्य था। उन्हें कभी ऐसा एहसास नहीं हुआ कि नवविवाहिता ऐसा कर सकती है। आरोपी किरण एक माह में ही सभी ससुरालियों को काफी घुल मिल गई थी। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने वारदात से ठीक एक दिन पहले घर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह से बंद कर दिया था, जिससे वारदात का कोई सबूत न रहे। ऐसे में यह जांच का विषय है कि यह घटना उसने अकेले की है या फिर कोई और भी उसके साथ शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed