फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Murder of relationships: Husband killed his wife with a knife

रिश्तों का कत्ल: पति ने पत्नी को कस्सी से उतारा मौत के घाट, बेटी के सामने ही सिर, गर्दन व बाजू पर किए वार

Tue, 23 Jul 2024 06:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 06:45 PM IST
सार

उड़ाना गांव में महिला की निर्मम हत्या की गई है। आरोपी दस साल से ससुराल में ही रह रहा था। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Murder of relationships: Husband killed his wife with a knife
मृतक का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल के इंद्री क्षेत्र में उड़ाना गांव में पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने बेटी के सामने ही उसकी मां पर कस्सी से कई वार किए। हमले में घायल 45 वर्षीय नेहा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के बेटे रजत की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता राजिंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि राजिंद्र व उसकी पत्नी नेहा के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। जिससे गुस्साए राजिंद्र ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


आरोपी ने पत्नी की गर्दन, सिर व बाजू पर कस्सी से कईं वार किए। महिला की निर्मम हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। नेहा गांव के कुछ घरों में सफाई का काम करके अपना गुजर बसर कर रही थी। मंगलवार सुबह वह अपनी बेटी के साथ सफाई का काम निपटाकर लौट रही थी।
विज्ञापन


सुबह करीब 7 बजे रजनी व उसकी मां नेहा जैसे ही गांव में स्थित गोगा मेड़ी के पास पहुंची तो पहले ही घात लगाकर बैठे राजिंद्र ने अचानक हमला बोल दिया। बेटी रजनी ने मां को छुड़ाने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन पिता के सिर पर खून सवार था। बेटी के समझाने के बाद भी बाप का दिल नहीं पसीजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को बचाने का कोई चारा नहीं दिखा तो रजनी पड़ोसियों को बुलाने के लिए दौड़ी। लौटी तो काफी देर हो चुकी थी। रजनी जब ग्रामीणों के साथ वापस आई तो मां घायल अवस्था में जमीन पर तड़प रही थी। पिता राजिंद्र वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो चुका था।

इसके बाद परिजनों ने घायल अवस्था में नेहा को कुरुक्षेत्र के अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। इसके बाद एफएसएल की टीम भी गांव में आई और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

ससुराल में दिया वारदात को अंजाम 
राजिंद्र पिहोवा के चन्नारेहड़ी गांव का रहने वाला है। करीब 25 साल पहले उड़ाना गांव निवासी नेहा से शादी हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद दोनों के रिश्ते में खटास रहने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि तलाक तक नौबत पहुंच गई थी। बाद में दोनों के बीच मामला सुलझ गया था। नेहा की मां की मौत के बाद करीब 10 साल से राजिंद्र अपनी ससुराल में ही पत्नी नेहा के साथ रह रहा था। 

बिलखती रह गई बेटियां व बेटा 
राजिंद्र ने इस वारदात को साजिश के तहत अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार वह पहले से ही गोगा मेड़ी के पास घात लगाकर बैठा था। जैसे ही उसकी नजर पत्नी पर पड़ी तो वह उस पर टूट पड़ा। मृतका नेहा अपने पीछे 4 बेटियां व एक बेटा छोड़ गई है। जमीन पर पड़ा मां का शव देखकर चारों बेटियां व बेटा बिलख पड़े। पिता के इस घिनौने कृत्य पर उनके आंसू नहीं थम रहे थे। ग्रामीणों ने बेटियों व बेटे को मुश्किल से शांत किया। 


जल्द होगा आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में थाना प्रभारी श्री भगवान का कहना है कि गांव में महिला की हत्या की जानकारी मिली थी। मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्यारोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -श्रीभगवान, एसएचओ, थाना इंद्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed