फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder, karnal murder, crime, friend, karnal

लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में की थी दोस्त की हत्या

Thu, 07 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 07 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
murder, karnal murder, crime, friend, karnal
हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : Demo pic

घरौंडा पुलिस ने गांव मलिकपुर में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही पैसों के लेन देन को लेकर हुए आपसी झगड़े में की थी। उस समय दोनों ने ही शराब पी रखी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सभी एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शेखपुरा निवासी अमित कुमार (21) सफेदी का काम करता था। वह सोमवार को काम की तलाश में घरौंडा गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। किसी अज्ञात व्यक्ति ने अमित के पिता रमेश को पंचायत घर में अमित के खून लथपथ अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जब परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस तो तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी थी
विज्ञापन


 पुलिस ने अमित के साथ काम करने वाले कई युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस की सूई गांव मलिकपुर निवासी अरविंदर पुत्र मनजीत पर घूमी। जब पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका अमित से लेनदेन था और उनका शराब पीकर झगड़ा हो गया था। उसने मेरे साथ हाथापाई कर दी। जिस दौरान उसने अमित पर ईंटों से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अरविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव मलिकपुर में हुए ब्लाइंड मर्डर का पटापेक्ष कर दिया है। अमित की हत्या उसके एक दोस्त के द्वारा नशे में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े के दौरान की थी। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी अरविंदर निवासी मलिकपुर को बीआरएम कॉलेज से गिरफ्तार किया गया है। जिसेे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed