फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man obscene act with cow in Karnal police case registered

Haryana: करनाल में गायों के साथ गंदा काम, सीसीटीवी में कैद हुई युवक की शर्मनाक करतूत, आरोपी को ढूंढ रही पुलिस

Fri, 30 May 2025 07:43 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 30 May 2025 07:43 PM IST
सार

करनाल के कस्बा घरौंडा में युवक ने गायों के साथ गंदा काम किया है। एक युवक ने डेयरी फार्म में घुसकर गोवंशों के साथ अश्लील हरकत की है। आरोपी की हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है। 

विज्ञापन
Man obscene act with cow in Karnal police case registered
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल में शर्मनाक और घिनौनी घटना सामने आई है। करनाल के कस्बा घरौंडा में युवक ने गायों के साथ गंदा काम किया है। एक युवक ने डेयरी फार्म में घुसकर गोवंशों के साथ अश्लील हरकत की और मौके से बाइक चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना डेयरी फार्म के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की शिकायत डेयरी मालिक ने घरौंडा थाना पुलिस को दी है। इस घिनौनी घटना से इलाके के लोगों में में गुस्सा है। स्थानीय लोग दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह न सिर्फ गोवंश के साथ दरिंदगी है, बल्कि समाज की नैतिकता पर भी बड़ा सवाल है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता गौरव ने बताया कि वह राधा स्वामी सत्संग भवन के पास डेयरी चलाता है। 30 मई की रात करीब 12:07 बजे एक अज्ञात युवक उनकी डेयरी की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। पहले उसने इधर-उधर निगाह दौड़ाई और फिर अपनी पैंट उतारकर खूंटी पर टांग दी। करीब 17 मिनट तक वह अंदर रहा और इस दौरान गाय और बछड़ों के साथ गंदा काम करता रहा। 
विज्ञापन


बाइक चोरी हुई तो किया सीसीटीवी चेक, तब हुआ खुलासा
गौरव ने बताया कि जब सुबह बाइक गायब मिली तो उसने चोरी की आशंका में सीसीटीवी फुटेज चेक की। जिसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ। फुटेज में युवक पहले गोवंश के साथ अश्लील हरकत करता दिखा और फिर फार्म का गेट बंद करके गौरव की बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी लगा गाय के पीछे खड़ा हुआ आरोपी
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने डेयरी में कुर्सी ली और उसे गोवंश के पीछे लगा कर उस पर खड़ा हो गया। वहीं दूसरी गाय के पीछे से गोबर हटाया और फिर गाय के पीछे बैठकर घिनौनी हरकत करने लगा। आरोपी ने ऐसा एक नहीं बल्कि कई गायों के साथ किया।


क्या कहती है पुलिस
शिकायतकर्ता गौरव ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। थाना घरौंडा प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। जल्द ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed