{"_id":"600d4ed58ebc3e328f3aec8c","slug":"loot-in-rice-miller-house-after-family-held-hostage-on-gunpoint-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में पुलिस चौकी के पास बड़ी वारदात, राइस मिलर के परिवार को बंधक बना लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल में पुलिस चौकी के पास बड़ी वारदात, राइस मिलर के परिवार को बंधक बना लाखों की लूट
Sun, 24 Jan 2021 04:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Jan 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में पुलिस चौकी के समीप शनिवार रात को पिस्तौल व चाकू की नोक पर राइस मिलर के परिवार को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीनों बदमाश घर से करीब 15 लाख रुपए की नकदी एक किलो सोना व चांदी के गहने लूट कर ले गए और जाते हुए बदमाश राइस मिलर की क्रेटा गाड़ी भी साथ ले गए।
विज्ञापन
इस वारदात के करीब दो घंटे बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने घरौंड़ा के समीप जीटी रोड से राइस मिलर की क्रेटा गाड़ी को बरामद कर लिया है। परिवार में इस वारदात के बाद डर बना है। सेक्टर- नौ निवासी राजेश सिंगला ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:00 बजे तीन बदमाश उनके घर में घुसे।
विज्ञापन
पहले उन्होंने उनके नौकर को गन प्वाइंट पर लिया फिर उन्होंने घर के अंदर घुसकर सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और उसके बेटे को चाकू की नोक पर लेकर घर से करीब 15 लाख रुपए नकद और एक किलो सोने-चांदी के गहने लूट लिए। जाते-जाते बदमाश अपने साथ क्रेटा कर भी ले गए। वारदात के बाद वह डरे हुए थे। काफी समय बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने भाई को दी और फिर उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस की सीआईए सहित कई टीमें मौके पर पहुंची और एसपी गंगाराम पूनिया ने भी मौके पर पहुंच कर परिजनों से बात की। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है और जांच शुरू कर दी है। एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।