{"_id":"57f54dd84f1c1b8a32271711","slug":"loot-crime-karnal-loot-police-lift-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट के बहाने लूटे 45 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट के बहाने लूटे 45 हजार रुपये
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े हाइवे पर चार शातिर लुटेरों ने बाइक सवार व्यक्ति से 45 हजार रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में एक महिला भी शामिल है। बेहद शातिराना अंदाज में हुई इस लूट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार को शाम करीब साढ़े चार बजे नेशनल हाइवे नंबर एक पर कोहंड अड्डे के पास लुटेरे दिनदहाड़े मोटर साइकिल सवार से 45 हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए। लूट का शिकार हुए गांव रसीन निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह पानीपत से पेमेंट लेकर वापस घर लौट रहा था कि गांजबड़ गांव के पास एक महिला ने उससे कोहंड तक लिफ्ट मांगी। शमशेर ने महिला को बाइक पर बैठा लिया और कोहंड की ओर चल दिया। शमशेर के मुताबिक कोहंड अड्डे से कुछ दूरी पर एक सूमो व स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
स्कूटी पर आये एक बदमाश ने उससे कहा कि वह उसकी पत्नी को भगा कर ले जा रहा है, इससे पहले वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ मुक्के बरसा दिए। पिटाई करने के बाद तीनों बदमाशों ने उससे 45 हजार रुपये लूट लिए और धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ कहा तो वे उसे महिला को भगा ले जाने के आरोप में फंसा देंगे। लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश लिफ्ट लेने वाली महिला साथी को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
शमशेर ने तुरंत घटना की सुचना पुलिस को दी। वारदात की सुचना मिलते ही थाना प्रभारी राजबीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस कोहंड अड्डे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है और इलाके की नाकेबंदी कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि बदमाशों की तलाश जारी है।