फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Skeleton found hanging from tree in forest

Karnal: जंगल में पेड़ से लटका मिला कंकाल, हत्या या आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

Sun, 03 Sep 2023 11:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 11:54 PM IST
सार

पुलिस का अनुमान है कि करीब एक महीने से शव लटका है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। हत्या या आत्महत्या इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा।

विज्ञापन
Karnal: Skeleton found hanging from tree in forest
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के करनाल में शहीद उधम सिंह चौक के नजदीक बुढ़ाखेड़ा के जंगल में रविवार को पेड़ से कंकाल लटका मिला। जिस व्यक्ति का यह कंकाल है, उसकी करीब एक महीने पहले मौत हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में इतना ही पता चला कि किसी पुरुष का कंकाल है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है, हालांकि उम्र 35 से 40 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है।

विज्ञापन


यह आत्महत्या है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है, इसकी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटा लिए हैं और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रखवाया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक राहगीर शहीद उधम सिंह चौक के नजदीक बुढ़ाखेड़ा के जंगल में लघु शंका के लिए गया था। इस दौरान उसे दुर्गंध आई, जिस पर वह जंगल के थोड़ा अंदर गया, जहां पेड़ से कंकाल लटका देखकर वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर आकर उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद सेक्टर-32-33 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले जंगल के क्षेत्र को सील किया गया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

सर्च अभियान में नहीं मिला कोई फोन या दस्तावेज
पुलिस टीम ने पेड़ के आसपास जांच की, लेकिन वहां पर कुछ भी नहीं मिला। पुलिस को उसके फोन की तलाश थी, लेकिन जंगल में काफी दूर तक सर्च अभियान चलाया मगर कोई फोन मिला न दस्तावेज। कंकाल के कपड़ों से भी कोई दस्तावेज या फोन नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान की जा सके।

शुरू की जांच
पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी है। जिसका पता अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। असल में जिस जगह पेड़ पर कंकाल लटका मिला, उसके नीचे ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिस पर चढ़कर फंदा लगाया गया हो। बशर्ते कि मृतक पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाकर कूद न गया हो। जिसकी संभावना कम लग रही है। ऐसे में यह आशंका है कि हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। हालांकि पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। प्रारंभिक जांच में एक अनुमान है कि शव करीब एक महीने से पेड़ से लटका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। फॉरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार है। -सालिंद्र कुमार, एसएचओ, थाना सेक्टर 32-33

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed