फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal news

टैंकर के कुचलने से घायल पुलिसकर्मी की मौत

Sun, 04 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sun, 04 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंगलौरा चेक पोस्ट पर शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी को
विज्ञापन
एक टैंकर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए कुचल दिया था। हादसे के गंभीर घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी रात को ही मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

मधुबन थाना पुलिस ने टैंकर चालक राजेश राणा वासी जमुखाला गांव के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।
कैथल जिला के गांव खड़कड़ा वासी पुलिस कर्मी नरेश कुमार मंगलौरा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान तेल टैंकर चालक को रुकने का इशारा किया था, लेकिन तेल टैंकर तेज रफ्तार था और उसने भगाने की कोशिश की और पुलिस कर्मी नरेश कुमार को कुचल दिया। लहूलुहान हालत में घायल पुलिस कर्मी को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी एक टांग काट दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते उसे चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां  इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस कर्मी की मौत पर काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी पहुंचे और दुख प्रकट किया। डीएसपी राजकुमार कौशिक ने कहा कि नरेश मेहनती था। नरेश की मौत का दुख पूरे महकमे में है। इस दुख की घड़ी में हम उसके परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed