फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In classroom, students attack with knief

क्लासरूम में कहासुनी, छात्र को चाकुओं से गोदा

Thu, 17 Sep 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Thu, 17 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
क्लास में मामूली कहासुनी को लेकर नौबत चाकू चलाने तक की आ गई। इस
विज्ञापन
कहासुनी के बाद जैसे ही छात्र क्लास से बाहर निकला तो दर्जनभर युवाओं ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। यह घटना है शहर के दून वैली इंजीनियरिंग कॉलेज की। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र पर चाकुओं से हमला करने का जैसे ही दूसरे विद्यार्थियों को पता चला तो पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।

दर्जन भर हथियारबंद बदमाशों ने कॉलेज लाइब्रेरी में छात्र पर हमला कर कॉलेज की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी शिकायत में दून वैली कॉलेज में पढ़ने वाले बीटैक के छात्र रवि ने बताया कि किसी मामले में कॉलेज के ही छात्र अरविंद से मंगलवार को क्लासरूम में कहासुनी हो गई थी।

बुधवार को छात्र अरविंद के साथ आए करीब दर्जनभर छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए छात्र रवि कॉलेज की लाइब्रेरी में घुस गया, जहां उस पर इन हथियारबंद युवकों ने चाकुओं से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में रवि को करनाल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed