फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Has played in the shadows all pay serious marital rituals, Karnal

संगीन साये में अदा हुई सभी वैवाहिक रस्में अदा

Mon, 06 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 06 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Has played in the shadows all pay serious marital rituals, Karnal
संगीन साये में अदा हुई सभी वैवाहिक रस्में अदा - फोटो : Amar Ujala

गांव सग्गा में घुड़चढ़ी को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हुए पथराव के बाद रविवार को दिनभर भारी पुलिस बल गांव में तैनात रहा। संगीन साये में ही दूल्हे सोमवीर और उसकी पत्नी द्वारा विवाह की पारंपरिक रस्में अदा की गई। सोमवीर और उसकी पत्नी ने पुलिस की सुरक्षा में ही गांव के रविदास मंदिर सहित अन्य जगहों पर पूजा पाठ किया।

विज्ञापन


गांव में सौहार्द बनाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे है। ताकि दोबारा से गांव में पहले वाला भाईचारा कायम रखा जा सके। लेकिन रविवार को भी गांव में तनाव रहा। इसी को लेकर रविवार को एसडीएम योगेश कुमार व डीएसपी विवेक चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गांव में ही मौजूद रहे और गांव में मामले को शांत करने के लिए दिनभर पंचायतों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


एसडीएम योगेश कुमार ने दोनों पक्षों के बीच माहौल बेहतर बनाने के लिए दोनो पक्षों की ओर से पांच-पांच आदमियों की कमेटी गठित की। ताकि गांव में आपसी भाईचारे व सहयोग का माहौल कायम करने की बात पर चर्चा हो सके। दलित समाज के लोग यही अपील करते नजर आए कि भविष्य की इस तरह की घटना दोबारा न हो। सुरक्षा के दृष्टि से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को दलित समाज के युवक सोमवीर की शादी के दौरान घुड़चढ़ी करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने एतराज जताने के साथ-साथ घुड़चढ़ी का विरोध किया। इसके बाद मामला बढ़ गया और पत्थरबाजी हो गई थी। इससे एक पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला उपायुक्त मंदीप बराड़ व पुलिस अधीक्षक जेएस रंधावा के साथ पूरे जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में मामले को शांत को कर दिया था।

दलित पक्ष के लोगों का कहना है कि यदि उन्हें प्रशासन का सहयोग न मिला और गांव के लोगों की तरफ से सुरक्षा की गारंटी न मिली, तो वह गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे। वहीं दूसरा पक्ष की ओर से ब्लाक समिति के चेयरमैन हुक्म सिंह राणा, कर्नल देवेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच तेजपाल सिंह, पूर्व सरपंच दलबीर सिंह व जिला परिषद सदस्य अनिल राणा ने कहा कि पूरा गांव पहले भी एक था और अब भी एक है और एक रहेगा। दोनों पक्षों के बीच सोमवार को भी लंबी पंचायत होगी और गांव के माहौल को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन की देखरेख में प्रयास किए जाएंगे।


गांव सग्गा में शांति कायम करने को परिवहन मंत्री से मिले लोग
गांव सग्गा में दलित समाज के युवक सोमवीर की घुड़चढ़ी का विरोध जताने के कारण गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। इसी को लेकर दलित समाज के लोगों में करनाल की कर्ण पार्क में बैठक की। राकेश कुमार रॉकी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए वह रविवार को पानीपत जाकर परिवन मंत्री कृष्ण पंवार से भी मिले है। मंत्री पंवार ने भी मामले को लेकर डीजीपी से भी बात की। उन्होंने भी बताया कि गांव में पूरा पुलिस बल तैनात है। शांति व्यवस्था के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे है। वहीं मंत्री ने मामले को लेकर सीएम मनोहर लाल से मिलने की बात भी कही। मंत्री से मिलने वाले लोगों में जिला पार्षद मीना चौहान, एडवोकेट रजत कलशन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed