{"_id":"65e74f71347b846455098d61","slug":"haryana-worker-in-mining-business-beaten-with-sticks-urinated-on-his-face-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: खनन कारोबार में श्रमिक को लाठी डंडों से पीटा, मुंह पर किया पेशाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: खनन कारोबार में श्रमिक को लाठी डंडों से पीटा, मुंह पर किया पेशाब
Tue, 05 Mar 2024 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंजपुरा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंजपुरा, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:29 PM IST
सार
हरियाणा के करनाल में खनन कारोबार में श्रमिक को लाठी डंडों से पीटने व मुंह पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर तीन नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गंभीर हालत में पीड़ित का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के करनाल में यमुना नदी के कुंडा कलां घाट पर रेत माइनिंग के कारोबार से जुड़े कुछ व्यक्तियों ने एक श्रमिक की लाठी व डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मानवता की सारी सीमा लांघते हुए युवक पर पेशाब कर दिया। साथ ही हथियार दिखाते हुए शिकायत करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों का नामजद करते हुए अन्य तीन अज्ञात के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति ने कुंजपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके सगे चाचा का लड़का कुंडा कलां घाट पर चल रहे रेत माइनिंग के कारोबार में बीते दो माह से मजदूरी कर रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वहीं पर पिंदा व दिलबाग भी काम की देखभाल करते हैं, जबकि सचिन बाउंसर के तौर पर नौकरी करता है।
विज्ञापन
बीती दो मार्च को पिंदा उसके चचेरे भाई के पास आया और ठीक से काम नहीं करने की बात कहते हुए धमकाने लगा। कुछ देर बाद वह मौके से चला गया। अगले दिन पिंदा, दिलबाग और बाउंसर सचिन के अलावा अन्य तीन युवकों के साथ उसके चाचा के लड़के के पास आए।
विज्ञापन
आरोपी किसी काम के बहाने उसको बुलाकर जबरदस्ती गाड़ी में डाल कर चौसाना गांव के जंगल में ले गए, जहां उसे लाठी व डंडों से बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उसके चाचा के लड़के के मुंह पर पेशाब कर दिया।
साथ ही अवैध हथियार दिखाते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। हालत बिगड़ने उसके चाचा के लड़के को गाड़ी में डालकर यमुना घाट के पास फेंककर चले गए। उसकी हालत देखकर लेबर का कार्य करने वाले अन्य किसी व्यक्ति ने उनके घर फोन पर सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
गंभीर अवस्था में अपने चाचा के लड़के को लेकर पहले कुंजपुरा अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत देख उसे करनाल के लिए रेफर कर दिया गया। करनाल में भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जिस पर उन्होंने गंभीर हालत देखते हुए उसे तत्काल शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।