फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Confectioner stabbed to death in Karnal

Haryana: कसूर सिर्फ इतना... महिला से गाली-गलौज करने से रोका, हलवाई को चाकू घोंपकर मार डाला

Sat, 08 Jun 2024 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 09:44 PM IST
सार

दिनेश वकीलपुरा में देर रात अपने घर जा रहा था। आरोपियों ने सीसीटीवी तोड़ने का प्रयास भी किया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Haryana: Confectioner stabbed to death in Karnal
हलवाई को चाकू घोंपकर मार डाला - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल सदर बाजार स्थित वकीलपुरा में देर रात एक हलवाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि गली में कुछ लोग एक महिला को गालियां दे रहे थे, उसने इसका विरोध किया और कहा कि सुबह होने पर बात करके मामला सुलझा लेना। यह सुनते ही आरोपियों ने चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। इसके बाद डायल 112 की टीम उसे अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वकीलपुरा निवासी पूनम ने बताया कि रात को करीब 12 बजे के आसपास आरोपी वकील, सौरभ व दो अन्य युवक उनके घर पर आकर उसके बेटे व उसे गालियां दे रहे थे। उनके हाथ में चाकू था। इसी दौरान 45 वर्षीय दिनेश व दो अन्य लोग वहां से अपने घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को गालियां देता देख दिनेश ने उन्हें कहा कि महिला के साथ ऐसा व्यवहार न करें, सुबह बात कर लेना। इतना सुनते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दिनेश अपने घर की तरफ भागने लगा तो आरोपियों ने उसका पीछा कर चाकू से कई वार कर दिए।

सीसीटीवी में भी यह वारदात कैद हो चुकी है। आरोपी ने सीसीटीवी भी तोड़ने की कोशिश की है। इसके बाद किसी ने दिनेश के घर पर वारदात की जानकारी दी। क्योंकि दिनेश का घर कुछ दूरी पर था। उसका लड़का व पत्नी मौके पर पहुंचे तो दिनेश खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गई मगर उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद सुबह सदर बाजार चौकी में परिजनों सहित कॉलोनी के लोग एकत्रित हुए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मृतक दिनेश के दो बच्चे हैं। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। अब परिवार के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 


दिनेश की चाकू घोंपकर हत्या की गई है। शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। - विकास कुमार, सदर बाजार चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed