फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Accused inspector arrested in scam case bought land worth crores on name of wife-brother in Jhajjar

Haryana: घोटाले के मामले में गिरफ्तार आरोपी निरीक्षक ने झज्जर में पत्नी और भाई के नाम खरीदी करोड़ों की जमीन

Mon, 04 Dec 2023 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 11:32 PM IST
सार

गेहूं खरीद घोटाले के मामले में गिरफ्तार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को जेल भेजा गया है। आरोपी से रकम बरामद नहीं हो सकी। संपत्ति की जांच होगी।

विज्ञापन
Haryana: Accused inspector arrested in scam case bought land worth crores on name of wife-brother in Jhajjar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गेहूं खरीद घोटाले के आरोप में गिरफ्तार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। उस पर दो करोड़ 43.26 लाख रुपये का सरकारी गेहूं गबन करने का आरोप है। बताया जाता है कि आरोपी ने झज्जर जिले के अंबोली गांव में पत्नी के नाम तीन एकड़ और भाई के नाम करीब दो एकड़ जमीन खरीदी है।

विज्ञापन


आरोपी से अब तक कोई रकम बरामद नहीं हुई है, इसलिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम उसकी संपत्ति की जांच करेगी, जिससे पता लगाया जा सके कि इन रुपयों से आरोपी ने जमीन तो नहीं खरीदी है। वहीं इस मामले में और कौन-कौन लिप्त हैं। इसका भी सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का निरीक्षक कपिल देव एक अप्रैल 2019 से दो अगस्त 2021 तक असंध के केंद्र पर तैनात था। तैनाती के दौरान आरोपी निरीक्षक ने एक करोड़ 20 लाख रुपये का सरकारी गेहूं का घोटाला किया था। इसके अलावा गेहूं का उठान न कराकर एक करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपये का सरकार को नुकसान पहुंचाया। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। केस दर्ज करने के बाद निरीक्षक का तबादला यमुना नगर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गेहूं की मात्रा पूरी दिखाने और वजन बढ़ाने के लिए बोरों पर पानी का छिड़काव भी कराता रहा। इस आरोप में निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी थी मगर आरोपी फरार हो गया। वह कार्रवाई के डर से रिश्तेदारों के पास छिपकर रह रहा था। वर्ष 2023 में निरीक्षक पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो की इंस्पेक्टर सीमा ने बताया कि आरोपी कपिल देव को रविवार को रोहतक के मकडोली टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की संपत्ति की भी जांच की जा रही है। आरोपी के पास से रकम बरामद नहीं हो पाई। संदेह है कि आरोपी ने रकम से जमीन खरीदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed