फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gotskron Gorkshkon shot on the run, a serious, karnal

गोतस्करों ने चलाई गोरक्षकों पर गोली, एक गंभीर

Wed, 16 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 16 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gotskron Gorkshkon shot on the run, a serious, karnal
अस्तापल में उपचाराधीन घायल - फोटो : अमर उजाला

असंध के रत्तक रोड पर सोमवार की आधी रात को गोतस्करों ने गोरक्षकों पर गोलियां चला दी। गोली लगने से गोशाला के प्रधान एवं गांव मूनक वासी शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। आधी रात को ही गंभीर रूप से घायल गोरक्षक को करनाल के सिग्रस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब बारह बजे कुछ गोतस्कर रत्तक रोड स्थित बाईपास के पास एक पिकअप गाड़ी में कुछ गायों को चढ़ा रहे थे। जब गोरक्षक दल असंध के सदस्यों को इसकी सूचना मिली तो दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। गोरक्षकों ने तस्करों को चारों ओर से घेर लिया। अपने आप को घिरा देख और पकड़े जाने के डर से गोतस्करों ने दल पर गालियां चला दी। इससे गोली शशिकांत वासी मूनक की छाती में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात को अंधेरा का फायदा उठाकर गोतस्कर गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र कुमार और थाना प्रभारी जितेंद्र दल बल सहित मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। डीएसपी के आदेशानुसार चौतरफा नाकेबंदी कर वीटी संदेश के जरिए आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी करवाई। घायल का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को डॉक्टरों ने गोरक्षक की छाती से गोली निकाल दी थी। एसपी पंकज नैन ने अस्पताल पहुंचकर घायल गोरक्षक का हाल जाना। एसपी पंकज नैन ने बताया कि गो तस्करी को रोकने लिए पुलिस प्रयासरत है। गोतस्करी रोकने के कड़े प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
हरियाणा में गोतस्करी को रोकने की मांग को लेकर गोशाला संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह आर्य की अध्यक्षता में संघ के सदस्यों ने डीसी मंदीप सिंह बराड को सीएम मनोहर लाल के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के सदस्यों की मांग है कि हरियाणा में पिछले दो महीनों से गोतस्करी चरम पर पहुंच गई है। इसलिए सरकार को इसको रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाने की आवश्यकता है। संघ की मांग है कि गोतस्कर गोरक्षा दल के सदस्यों पर गोलियां चलाकर फरार हो जाते हैं, लेकिन पुलिस उनको पकड़ नहीं पाती। संघ के सदस्यों ने रात को सड़कों पर चौकसी बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान अभय आर्य, सुभाष, दीपक मतलौडा, रविंद्र, वीरेंद्र सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed