फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer throat slit, dead

गला रेतकर किसान की हत्या

Tue, 17 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 17 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
गांव कैमला में खेतों में सो रहे एक किसान की अज्ञात लोगों ने तेज हथियार
विज्ञापन
से गला रेतकर हत्या कर दी। किसान की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से इसकी सूचना पुुलिस को दी। डीएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एफएसएल टीम नेे भी मौके से तथ्य जुटाएं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव कैमला वासी इंद्र कुमार (50) रोजाना की तरह रविवार रात को खाना खाने के बाद खेतों में सोने के लिए चला गया। रात को गला रेतकर किसान की हत्या कर दी। सोमवार सुबह किसान का बेटा सचिन दूध लेने के लिए खेतों में गया तो उसके पिता लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर पड़े थे।

सचिन ने इस मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। डीएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।  पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए मौके पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जगदीश मोर ने बताया कि गांव कैमला में खेतों में एक किसान की  हत्या की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed