फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drunken husband brutally beat his wife and children In Karnal

करनाल: शराबी पति ने पत्नी और बच्चों को बेरहमी से पीटा, फिर व्यक्ति ने खुद किया आत्महत्या का प्रयास

Mon, 02 Oct 2023 12:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 02 Oct 2023 12:05 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशा करता है। विरोध करने पर घर में मारपीट करता है। पत्नी और बच्चों को बुरी तरह पीटता है। रोजाना पति की हरकतों से परेशान होकर महिला अपने मायके जागीर धनौरा पहुंच गई। दो दिन पहले पति शराब पीकर महिला के घर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Drunken husband brutally beat his wife and children In Karnal
महिला अत्याचार( प्रतिकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के ऐबला में सिरफिरे पति ने शराब के नशे में बेटी और महिला को बेरहमी से पीटा और रात में घर से बाहर निकाल दिया। जब लोगों ने आरोपी पर सख्ती की तो उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
ऐबला की रहने वाली पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशा करता है। विरोध करने पर घर में मारपीट करता है। पत्नी और बच्चों को बुरी तरह पीटता है। रोजाना पति की हरकतों से परेशान होकर महिला अपने मायके जागीर धनौरा पहुंच गई। दो दिन पहले पति शराब पीकर महिला के घर पर पहुंच गया। वहां पर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। आरोपी पति संजीव ने महिला और उसकी बेटी नैंसी को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे महिला और बेटी को घर से बाहर निकाल दिया। रात में रोती-बिलखती महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंच गई। गांव के लोगों ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया तो वह उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया। लोगों ने सख्ती की तो आरोपी पति ने आत्महतया करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाकर मामला शांत कराया। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed