{"_id":"6251ed0aec8a1848ac0a9d30","slug":"dead-body-found-hanging-in-karnal-police-took-it-from-the-pyre-for-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए चिता से उठा ले गई पुलिस, अंतिम संस्कार कर रहे थे परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल: फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए चिता से उठा ले गई पुलिस, अंतिम संस्कार कर रहे थे परिजन
Sun, 10 Apr 2022 02:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:01 AM IST
सार
व्यक्ति की पत्नी से हुए विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। परिजन अंतिम संस्कार करा रहे थे। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में एसपी कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-32 थाना पुलिस शिवपुरी में शव को चिता से उठा लाई और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक 52 वर्षीय रिंकू की पत्नी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। पति रिंकू रात को उससे शराब पीने के लिए 50 रुपये मांग रहा था तो उसने मना कर दिया। इसके बाद जब पति झगड़ा करने पर उतारू हो गया तो उसे 50 रुपये दे दिए। इसके बाद उसका पति शराब पीकर घर आया और दोबारा झगड़ने लगा।
विज्ञापन
तब वह कमरे में जाकर सो गई। सुबह पता चला कि उसके पति का शव घर से समीप फंदे से लटका मिला है। इसके बाद लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया और परिजन अंतिम संस्कार के लिए उसे मॉडल टाउन शिवपुरी ले गए। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। सेक्टर-32 थाना के जांच अधिकारी श्रीकांत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की हत्या की गई है। उसका संस्कार किया जा रहा है। इस पर जांच के लिए शव को लाया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।