{"_id":"589a09524f1c1b7e0b378ffb","slug":"come-back-to-job-nri-security-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"डयूटी पर लौटे एनडीआरआई के आधे सुरक्षा कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डयूटी पर लौटे एनडीआरआई के आधे सुरक्षा कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में तैनात सभी सुरक्षाकर्मी इस माह से वेतन घटाए जाने के विरोध में हड़ताल पर चले गए थे। संस्थान प्रबंधन से ठीक सैलरी दिलवाने के आश्वासन के बाद मंगलवार को आधे सुरक्षा कर्मचारी वापस डयूटी पर लौट गए। संस्थान में पिछले कई वर्षों से तैनात सुरक्षाकर्मियों को ठेकेदार के माध्यम से पहले उन्हें 8500 रुपये दिए जाते थे, परंतु सोमवार को ठेकेदार ने उन्हें बोला की अब उन्हें केवल 6500 रुपये प्रतिमाह ही वेतन दिया जाएगा। इस विरोध में सभी सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर चले गए और लेबर इंस्पेक्टर तिलक राज से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई थी। उन्होंने कर्मचारियों को 454 रुपये प्रतिदिन हिसाब से पैसे दिलवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी सोमवार को सभी सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। मंगलवार को संस्थान प्रबंधन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद आधे सुरक्षा कर्मचारी अपनी डयूटी पर लौटे है। जबकि आधे अभी भी हड़ताल पर हैं। संस्थान के अधिकारी मामले में ठेकेदार से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन