फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   attack, crime, karnal crime, driver, conductor, bus, youth, jam, karnal

रोडवेज बस चालक और परिचालक पर हमला, विरोध में जाम

Fri, 30 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 30 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
attack, crime, karnal crime, driver, conductor, bus, youth, jam, karnal
चालक और परिचालक अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा रोडवेज के चालक व परिचालक पर गुरुवार को लगभग एक दर्जन अज्ञात युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। इसमें चालक की हालत काफी गंभीर है। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं, विरोध स्वरूप रोडवेज के कर्मचारियों व निजी बस चालकों ने भी जींद चौक पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।  
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की करनाल डिपो की बस क्रमांक एचआर-45, 6252 के चालक चिड़ी गांव जिला रोहतक निवासी जलगबीर
सिंह व परिचालक जींद निवासी नरेश ने बताया कि वह बस को लेकर करनाल से असंध आ रहे थे। जब वह जुंडला के पास पहुंचे तो बस चालक को एकदम ब्रेक लेने पड़े। जिससे बस के आगे चल रही गाड़ी को टच हो गई। इससे गाड़ी सवार पांच लड़कों ने बस के आगे गाड़ी लगाकर उन पर हमला कर दिया। इसके बाद भीड़ ने बीच बचाव किया। चालक परिचालक ने बताया कि इसके बाद उन्होंने जुंडला चौकी में जाकर उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन जब हम बस लेकर असंध के जींद चौक पर पहुंचे तो लगभग 14 से 15 लड़कों ने बस को रोक कर उनके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में बस के चालक जगबीर सिंह को सिर पर काफी गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


वहीं उसके मुंह पर भी काफी चोट हैं। इस हमले में चालक का कान भी हल्का कटा हुआ है। इसके अलावा परिचालक भी इस हमले में घायल हुआ है। दोनों का असंध के सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दौरान बस के ड्राइवर ने बस को जींद चौक पर सड़क के बीचोबीच अड़ा कर जाम लगा दिया। वहीं हरियाणा रोडवेज व निजी बस के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कार्यकारी थाना प्रभारी जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने हरियाणा रोडवेज व निजी बस के कर्मचारियों को सभी हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
इस मामले में कार्यकारी थाना प्रभारी जगबीर सिंह बताया कि उन्हें जींद चौक पर हमला होने की सूचना मिली थी। जब उन्होंने मौके पर आकर देखा तो जाम लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि एक दर्जन से ज्यादा लड़कों ने चालक व परिचालक पर हमला किया है। दोनों का असंध के सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की पूरी गंभीरता से जांच करेगी। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed