{"_id":"5904e1e14f1c1b9b09c0ce3f","slug":"alcohol-smugglers-hit-the-police-car-two-injured-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से यमुना के रास्ते यूपी ले जा रही देसी व अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पुलिस ने पकडने में सफलता हासिल की है। तस्करों ने पुलिस की निजी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे पुलिस की कार क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें एक हेड कांस्टेबल व होमगार्ड घायल हो गया। मौका पाकर तस्कर गाडी छोड़क़र फरार हो गए। पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर हेड कास्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार को देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली की थी कि गांव बरसत की और से एक गाडी पीकप बिना न बर की यमुना के रास्ते से यूपी जा रही है। जिसमें शराब की अग्रेजी व देसी शराब की पेटियां भरी हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार ने हेंड कास्टेबल जीत सिंह व होमगार्ड गुलाब सिंह सहित अन्य कर्मियों को मामले की जांच करने के लिए मौके पर भेज दिया। और पुलिस ने बरसत से आगे डेरा संजयनगर के पास अपनी निजी गाडी से नाका लगा दिया और पिकअप गाडी को रोकने का इशारा किया। तस्करों ने जैसे ही पुलिस खड़ी दिखाई दी तो उन्होंने पुलिस के समीप खड़ी निजी गाड़ी पर जोरदार टक्कर मारी और पिकअप को पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश क ी। जिसमें हेड कास्टेबल जीत सिंह व होमगार्ड गुलाब सिंह घायल हो गए और तस्कर अपनी पिकअप लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
करीब एक किमी मीटर दूर जाकर पिकअप गाडी यमुना के रेत में फंस गई। इतने में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई औा पिकअप गाड़ी को अपने कब्जें में ले लिया। गाडी से पुलिस ने लगभग 120 पेटी देसी, 17 पेटी अग्रेंजी व पांच पेटी बीयर की बरामद की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। मौके पर हेड कांस्टेबल जीत ङ्क्षसह व अन्य पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा था। शराब तस्कर दो पुलिस कर्मियों को घायल कर शराब की गाडी छोडकर फरार हो गए। पुलिस ने गाडी कब्जें में लेकर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन