{"_id":"5bc8dc1ebdec22699072bb11","slug":"91539890206-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर पैसे लेने का आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर पैसे लेने का आरोपी काबू
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। तबादला कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक खुद को बड़े अधिकारियों का पीए बताता था और नौकरी लगवाने या फिर तबादला कराने के नाम पर पैसे की मांग करता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दस हजार रुपये भी बरामद किए हैं। सीआईए टू के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एसपी के पास शिकायत आई थी कि संजय कुमार निवासी हिमाचल नाम का एक व्यक्ति फूड सेफ्टी ऑफिसर को वापस करनाल में तबादला कराने का झांसा दे रहा है और इसके बदले 5 लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। आरोप है कि इसके बदले फूड सेफ्टी आफिसर से 20 हजार भी ले गए। इसके बदले न तो उसका काम हुआ और न ही अब वह पैसे वापस दे रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को एनडीआरआई के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।