फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   राइस सेलर में चलती मशीन में आया मजदूर, मौत

राइस सेलर में चलती मशीन में आया मजदूर, मौत

Mon, 14 Jan 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
राइस सेलर में चलती मशीन में आया मजदूर, मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। निसिंग रोड स्थित एक राइस सेलर में चलती मशीन में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राइस सेलर के मालिक सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया गांव गोंदर निवासी 35 वर्षीय सोनू निसिंग रोड स्थित सेलर में हेल्पर का काम करता था। शनिवार को वह मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान वह चावलों का लेवल करने के लिए टंकी में खड़ा होकर चावलों का लेवल करने लगा। उस समय मशीन चल रही थी। जैसे ही वह लकड़ी का फटा लेकर चावलों का लेवल करने लगा। इस दौरान वह चावलों में दब गया। इस घटना के बाद वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों व अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे मशीन से निकालकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed