{"_id":"5af494654f1c1b61098b904a","slug":"71525978213-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी बाप-बेटे ने ठगे 15 लाख रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी बाप-बेटे ने ठगे 15 लाख रुपए
Updated Fri, 11 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बसंत विहार के एक विद्यार्थी को कनाडा भेजने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बसंत विहार कॉलोनी वासी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बसंत विहार कॉलोनी वासी उषा चालिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 वर्ष से ब्यूटी पॉर्लर चला रही है। आरोपी ईश्वर सिंह और उसके बेटे सैम्युल का मेरे घर पर आना जाना था। वह हमारे दूर के रिश्तेदार हैं। आरोपियों ने उनको विश्वास में लिया और कहा कि आपका लड़का प्रवीन अच्छे नंबरों से पास हुआ है। इसको कनाडा में अच्छी नौकरी मिल सकती है। मेरी दिल्ली एंबेसी और विदेशी एंबेसी में अच्छी जान पहचान है और मेरी इसी जान पहचान से ही जल्दी से जल्दी कनाडा का वीजा लग जाएगा। कनाडा में जाकर अपनी फर्म के माध्यम से वहां पर पक्की नौकरी लगवा दूंगा। आरोपियों की बात में आकर वह बेटे को विदेश भेजने के लिए तैयार हो गए। अलग-अलग समय में आरोपी कुल 15 लाख रुपये ले गए, लेकिन लड़का आज तक विदेश नहीं गया है। उसका कोई जॉब के संबंधित लेटर भी नहीं आया। आरोपियों ने प्लानिंग के तहत उनके साथ ठगी की है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। सिविल लाइन थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।