फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कस्सी से काटकर महंत की हत्या

कस्सी से काटकर महंत की हत्या

Fri, 01 Dec 2017 08:33 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
कस्सी से काटकर महंत की हत्या
कस्सी से काटकर महंत की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पिंगली रोड स्थित श्री गुरु रविदास आश्रम के बुजुर्ग महंत की एक युवक द्वारा कस्सी से गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महंत के सिर और गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान हैं। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कल्पना चावला मेडिकल कालेज में रखवा दिया है। पुलिस ने महंत के शव को कब्जे में लेकर शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिछले चार दिनों से महंत के पास रूके राजस्थान के भरतपुर निवासी एक युवक के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई कस्सी को भी कब्जे में ले लिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में धर्मपाल ने बताया कि पिंगली रोड स्थित गुरु रविदास आश्रम में पिछले कई साल से महंत जिले राम भंडारी (60) रहते थे। वे मूलरूप से गांव पिचौलिया के रहने वाले थे। धर्मपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब आश्रम पहुंचे तो महंत के कमरे पर ताला लगा हुआ था। उसने खिड़की से महंत को देखा तो वह चारपाई पर खून से लथपथ था। उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर वारदात के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयोग की गई कस्सी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विजय निवासी भरतपुर, राजस्थान के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश जारी है, युवक की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
चार दिन से एक महंत गया था यूपी, आश्रम में 4 दिन से रूका था एक युवक
महंत जिले राम भंडारी पिछले 22 सालों से आश्रम में रह रहा था। उसके साथ एक साधू ओर आश्रम में रहता था, जोकि पिछले 4-5 दिनों से किसी काम से यूपी गया हुआ था, जोकि शुक्रवार को ही वापस आश्रम पहुंचा है। वहीं, पिछले 4 दिनों से महंत जिले भंडारी के पास राजस्थान के भरतपुर निवासी विजय नाम का युवक रूका हुआ था। शिकायतकर्ता और आसपास के लोग युवक को नहीं जानते थे। लोगों ने आरोप लगाया कि विजय वासी भरतपुर ने ही महंत की हत्या की है। गुरुवार को आरोपी विजय महंत के पास था, लेकिन वह शुक्रवार सुबह से ही आश्रम से फरार है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने लगाया 60 हजार की लूट का आरोप, पुलिस ने नकारा
महंत की हत्या के बाद सदर थाना पहुंचे महंत के भतीजे, शिकायतकर्ता धर्मपाल और अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि आश्रम में निर्माण का कार्य चल रहा था। आश्रम में लेंटर लगाने के लिए महंत की जेब में करीब 60 हजार रुपये थे। लेकिन हत्या के बाद बाबा की जेब से केवल एक एक के नोट और सिक्के मिले हैं। श्रद्धालुओं का आरोप है कि आरोपी लूटने की नियत से महंत के पास आया था और महंत से 60 हजार रुपये लूटकर हत्या कर फरार हो गया। जबकि पुलिस जांच अधिकारी धर्मपाल सिंह ने लूट और पैसे संबधी सभी आरोपों को नकार दिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि शिकायत में पैसे का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंगली रोड पर महंत जिले भंडारी की तेजधार हथियारों से हत्या की गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस और एफएसएल की टीम ने सभी साक्ष्य जुटाए हैं। महंत के सिर और गले पर तेजधार हथियार से चोट के निशान हैं। वहीं महंत की चारपाई के पास खून से लथपथ एक कस्सी मिली है। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसी कस्सी से महंत की हत्या की गई है। कस्सी को कब्जे में ले लिया है। शिकायत के आधार पर विजय वासी भरतपुर राजस्थान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है।
-धर्मपाल सिंह, पुलिस जांच अधिकारी, थाना सदर, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed