फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में भाई ने की छोटे भाई की हत्या

पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में भाई ने की छोटे भाई की हत्या

Wed, 01 Nov 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में भाई ने की छोटे भाई की हत्या
पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में भाई ने की छोटे भाई की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव बीजना में पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में एक भाई ने अपने छोटे भाई की कस्सी से काटकर हत्या कर दी। दोनों भाई मजदूरी का काम करते हैं। दोनों में बुधवार सुबह को आपसी कहासुनी हो गई और बाद में झगड़ा ज्यादा बढ़ गया। इस पर बड़े भाई ने कस्सी उठाकर छोटे भाई के गले सहित अन्य जगहों पर कस्सी से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आंगन में पड़े शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में पहुुंचा दिया। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सदर थाना जांच अधिकारी महाबीर सिंह ने बताया कि आरोपी बलकार वासी बीजना को अपने छोटे भाई संदीप (24) संदीप पर शक था कि उसके उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह संदीप और बलकार में आपसी कहासुनी हो गई। बाद में दोनों भाइयों में झगड़ा ज्यादा बढ़ गया। आरोपी बलकार ने कस्सी उठाकर संदीप की गर्दन सहित शरीर पर अन्य जगह वार कर दिए। इससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस पहुंची तो युवक का शव घर के आंगन में पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी बलकार के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों भाई करते थे मजदूरी, 10 साल से संदीप रहता था कुरुक्षेत्र
मृतक संदीप के चाचा बलकार सिंह ने बताया कि बलकार और संदीप दोनों भाई किसानों के पास मजदूरी का काम करते हैं। बलकार गांव के ही एक किसान के पास मजदूरी करता था। जबकि संदीप पिछले 10 सालों से कुरुक्षेत्र के लुक्खी गांव के एक किसान के पास मजदूरी करता था। इसलिए संदीप कई कई महीनों में घर आता था। दो दिन पहले भी संदीप कई महीने बाद गांव में आया था। संदीप अभी अविवाहित था। बुधवार को दोनों भाईयों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बाद में कस्सी लगने से संदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed