{"_id":"5cc20989bdec22142a722005","slug":"41556220297-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी पहनकर पिस्तौल के बल पर गाड़ी लूटने वाले दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस की वर्दी पहनकर पिस्तौल के बल पर गाड़ी लूटने वाले दो आरोपी काबू
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करनाल। पुलिस की वर्दी पहनकर पिस्तौल तानकर मधुबन के समीप गाड़ी लूटने वाले आरोपियों को पुलिस की सीआईए-1 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पुलिस की वर्दी बरामद कर ली है। लूटी हुई कार पहले ही बरामद कर ली थी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सीआईए-1 के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि 17 जनवरी की रात को थाना मधुबन में वरदान सरोहा वासी होशियारपुर पंजाब ने शिकायत दी कि मधुबन के पास जीटी रोड पर वह अपनी गाड़ी को साइड में लगाकर आराम कर रहा था। उसी समय पुलिस की वर्दी में दो व्यक्ति आकर कहने लगे कि गाड़ी खोलो तलाशी लेनी है। जिसपर उसने गाड़ी खोल दी और गाड़ी खुलते ही उन लोगों ने मुझ पर पिस्तौल तान दी व मेरी गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस मामले की जांच एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सीआईए-1 को दी। जांच करते हुए 4 फरवरी को पुलिस की टीम ने छीनी हुई गाड़ी करनाल जीटी रोड पर एक ढाबे के समीप से बरामद कर ली थी। इसके बाद यूपी पुलिस से सूचना मिली की दो आरोपी पकड़े हैं जिन्होंने करनाल में भी वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए-1 की टीम ने 22 अप्रैल को दोनों आरोपी अमित वासी बडौता शामली यूपी, समीन वासी जामा मस्जिद कैराना यूपी को प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया और कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस दोनों आरोपियों से पुलिस ने पुलिस की वर्दी बरामद कर ली है और हथियार यूपी पुलिस के पास है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।