{"_id":"5c82c3c9bdec22144b7ee773","slug":"41552073673-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चोचड़ा में नकल की पर्ची के साथ दो विद्यार्थी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव चोचड़ा में नकल की पर्ची के साथ दो विद्यार्थी पकड़े
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर लिया गया। अंग्रेजी विषय की परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर हुई। इस दौरान उपमंडल प्रश्न पत्र उड़न दस्ता असंध ने असंध के गांव चोचड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नकल करते हुए दो विद्यार्थियों को पकड़ लिया। ये दोनों विद्यार्थी नकल की पर्ची दे रहे थे। दोनों विद्यार्थियों की यूएमसी बनाई गई है। भिवानी बोर्ड सुपरिंटेंडेंट बहादुर सिंह वर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई है। चोचाड़ा गांव के परीक्षा केंद्र पर दो विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए हैं। जिनका यूएमसी बना दिया गया है। परीक्षा को नकल रहित करने के लिए जिलेभर में 15 उड़न दस्ते हैं जो निरंतर परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करते हैं। इनमें तीन असंध, तीन घरौंड़ा और तीन ही इंद्री के उड़न दस्ते शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।