फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के आरोप में तीन काबू

प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के आरोप में तीन काबू

Thu, 06 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के आरोप में तीन काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शिव कॉलोनी में माता के मंदिर के समीप ऑफिस में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने मुख्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पुलिस ने लाइसेंस पिस्तौल भी बरामद कर लिया है, जिससे उन्होंने शिव कॉलोनी निवासी कृष्ण लाल पर गोली चलाई थी। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
बता दें ये सभी आरोपी शराब ठेकेदार के लिए काम करते थे, जो अवैध शराब बेचता था उसे पकड़वाते थे। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि दो सितंबर की रात को उन्हें सूचना मिली थी कि शिव कॉलोनी में माता के मंदिर के समीप गोली चली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो पता चला की कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। काछवा निवासी सुरेंद्र ने शिकायत में बताया कि वह शिव कॉलोनी निवासी कृष्ण लाल के साथ प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में बैठे थे। रात को करीब साढ़े आठ बजे रमेश उर्फ चिंगारी करीब 15 अन्य बदमाशों के साथ आया और उसने कृष्ण को धमकी दी कि वह अवैध शराब बेचनी बंद कर दे। कृष्ण लाल ने कहा कि वह शराब नहीं बेचता। इसी दौरान चिंगारी के भतीज सागर ने कृष्ण लाल के माथे पर गोली मार दी और फिर एक गोली चिंगारी ने मारी जो ऑफिस की दीवार पर लगी। इसके बाद ये सभी आरोपी फरार हो गए। फिलहाल कृष्ण लाल की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चला हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही उन्होंने रामनगर चौकी प्रभारी जसपाल तुल्ली की अध्यक्षता में एक टीम बनाई। जसपाल तुल्ली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के समीप से मुख्य आरोपी रमेश उर्फ चिंगारी, उसके भतीजा सागर और गौरी वासी रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों से एक लाइसेंस की पिस्तौल बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंगारी का लाइसेंस रद्द कराएगी पुलिस
इस मामले के मुख्य आरोपी रमेश उर्फ चिंगारी के पास लाइसेंस की पिस्तौल थी। इसके दम पर वह लोगों को डराता था। इतना ही नहीं पुलिस का भी मानना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़े सहित कई मामले दर्ज हैं, लेकिन फिर भी उसके पास लाइसेंस की पिस्तौल अपने पास रखता था। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं। अब पुलिस चिंगारी का लाइसेंस रद्द कराऐगी, जो पहले ही होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed