फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ेप का झूठा मामला दर्ज कराकर, समझौते के नाम रुपए ऐंठने वाली युवती व उसका साथी रंगे हाथों पकड़े

ेप का झूठा मामला दर्ज कराकर, समझौते के नाम रुपए ऐंठने वाली युवती व उसका साथी रंगे हाथों पकड़े

Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ेप का झूठा मामला दर्ज कराकर, समझौते के नाम रुपए ऐंठने वाली युवती व उसका साथी रंगे हाथों पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की सीआईए-2 टीम ने रेप का झूठा मामला दर्ज कराकर समझौता करने के नाम पर एक लाख रुपये लेती हुई रंगे हाथ एक युवती और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से समझौते के नाम पर लिए हुए एक लाख रुपये, एक शपथ पत्र और एक गाड़ी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए-2 इंचार्ज जसपाल ढिल्लो ने बताया कि 28 जुलाई को दिलबाग सिंह वासी फुसगढ़ ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके भतीजे अजय पर एक लड़की ने रेप सहित अन्य धाराओं में झूठा मामला दर्ज कराया है। अब वही लड़की अपने साथी रमेश के साथ मिलकर इस मामले को वापस लेने के लिए 15 लाख रुपये मांग रही है, लेकिन उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो उसने चार लाख रुपये मांगे कि वह मामला वापस ले लेगी। इसमें दो लाख रुपये पहले देने होंगे और दो लाख रुपये गवाही के बाद देने होंगे। शिकायत मिलते ही एसपी ने मामला दर्ज कर जांच करने के लिए सीआईए-2 को मामला सौंप दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जसपाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एएसआई शैलेंद्र की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया और मामले की जांच के निर्देश दिए। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों आरोपियों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब उस युवती ने पीड़ित को रुपये लेकर सेक्टर-12 एलआईसी ऑफिस के पास बुलाया। पीड़ित अजय ने युवती को रुपये दे दिए तो तुरंत रेड डालकर उस युवती उसके साथी रमेश वासी ज्योति नगर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed