फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मृत गायों से भरा कैंटर यूपी जाते समय काबू, एक दर्जन गऊशालाओं की पर्चियां बरामद

मृत गायों से भरा कैंटर यूपी जाते समय काबू, एक दर्जन गऊशालाओं की पर्चियां बरामद

Wed, 23 May 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मृत गायों से भरा कैंटर यूपी जाते समय काबू, एक दर्जन गऊशालाओं की पर्चियां बरामद
मृत गायों से भरा कैंटर पकड़ा, एक दर्जन गोशालाओं की पर्चियां मिलीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। हरियाणा से उत्तर प्रदेश में मृत गायों की तस्करी करने का भंडाफोड़ हुआ है। मृत गाय सोनीपत की गोशाला से उत्तर प्रदेश में ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने गांव चौरा के पास गायों से भरा कैंटर काबू किया है। कैंटर से दो दर्जन से ज्यादा मृत गाएं मिली हैं। पुलिस ने सभी गायों का पोस्टमार्टम करवाकर गोशाला की जमीन में दफना दिया है। पुलिस ने इस मामले में कैंटर चालक व उसके सहयोगी को काबू कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कई गोशालाओं की पर्ची भी बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी और गो तस्करी में लिप्त सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी।
प्रदेश सरकार गो तस्करी को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए हुए हैं। बावजूद इसके गायों की तस्करी धड़ल्ले से जारी है। मंगलवार को पुलिस को गश्त के दौरान गांव चौरा के पास एक कैंटर से दुर्गंध आई। कैंटर की जांच की गई तो उसमें से मृत गाएं। पुलिस के मुताबिक, गांव चौरा के पास मृत गायों से भरा एक कैंटर यूपी की तरफ जा रहा था। कैंटर से दो दर्जन से ज्यादा मृत गाय बरामद की हैं। कैंटर में गायों को ठुस-ठुस कर भरा हुआ था। इससे मृत गायों की दुर्गंध दूर-दूर तक जा रही थी। मृत गायों कैंटर मिलने से आस-पास के गांवों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कैंटर व गायों को काबू पुलिस थाने लेकर आई। पुलिस ने सभी गायों के पास गोशाला के पास दफना दिया है और कैंटर चालक व परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कैंटर से कई गोशाला की पर्चियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार के यूपी के तस्करों से संपर्क
पुलिस के अनुसार सोनीपत की गोशाला से मृत गायों के हड्डी रोड़ा के लिए ठेकेदार गोशाला से ले जाता था। नियमों के अनुसार, ठेकेदार को इन गायों को गहरे गड्ढे में दबाना होता है, लेकिन ठेेकेदार ने नियमों को ताक पर रखकर गायों की तस्करी शुरू कर दी और यूपी के तस्करों से संपर्क साधकर मृत गायों को बेच दिया। पुलिस के मुताबिक, यूपी के ठेकेदार सीधे गोशाला के ठेकेदार से संपर्क करते थे और वाहनों की मदद से यूपी ले जाते हैं। इसका खुलासा कैंटर चालक ने किया है। कैंटर चालक से पूछताछ के दौरान यूपी के एक व्यक्ति विशेष का नाम सामने आया हैं। पुलिस इस मामले को लेकर यूपी व सोनीपत में इस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ करेगी, ताकि मामले का पूरा खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त के दौरान उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे कैंटर से बदबू आ रही थी। उसे रोककर जांच करने पर उसमें से मृत गायें मिलीं। कैंटर के चालक और उसमें सवार उसके सहयोगी को काबू कर लिया। मामला दर्ज कर मृत गायों का पोस्टमार्टम करवाकर गोशाला की मिट्टी में दबा दिया गया है। गिरोह से जुड़ते तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।-मनोज कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed